#लखनऊ:- कानपुर फ्लाइंग क्लब के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का आरोप, CBI जांच की मांग#
#लखनऊ:- कानपुर फ्लाइंग क्लब के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का आरोप, CBI जांच की मांग#
#लखनऊं: पाकिस्तानी नागरिक से रक्षा प्रतिष्ठानों की कथित फोटोग्राफी का मामला; हाईकोर्ट ने 12 सप्ताह में शिकायतों के निस्तारण का दिया निर्देश#
#लखनऊ: 10 अक्टूबर। राजकीय उड़ान प्रशिक्षण केंद्र, कानपुर के वर्ष 2000-01 के ऑथराइजेशन रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है। दीक्षित के अनुसार, अक्टूबर 2000 के अंतिम सप्ताह में तत्कालीन इंस्ट्रक्टर ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सरकारी प्रशिक्षण विमान से ले जाकर कानपुर के रक्षा प्रतिष्ठानों की कथित फोटोग्राफी कराई थी। उनका दावा है कि घटना का विवरण रजिस्टर की कार्बन प्रति पर दर्ज था, लेकिन संबंधित अभिलेख जांच एजेंसियों को उपलब्ध नहीं कराया गया#
#शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना का विरोध करने और विभागीय भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया तथा अनुचित तरीके से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। रिट याचिका संख्या 8089/2026 पर 7 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रमुख सचिव और निदेशक, नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश को शिकायतों का 12 सप्ताह के भीतर विधिवत निस्तारण करने का निर्देश दिया।शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों की जांच और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है#

No comments