#हरदोई:- जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल व अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देशन में दिनांक 25 11 2026 को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रो में एवं वार्ड स्तर पर नगरीय निकाय में विशेष कैंप विधान सभा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु चलाया जा रहा है#
#हरदोई:- जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय हरदोई राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया हरदोई नेहा ब्याडवाल व अपर जिलाधिकारी हरदोई दीपाली भार्गव के निर्देशन में आज दिनांक 25 11 2026 को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रो में एवं वार्ड स्तर पर नगरीय निकाय में विशेष कैंप विधान सभा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर बावन सुरसा हरियावा के लगभग 2 दर्जन ग्राम किलो में विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजर/ लेखपाल तथा कोटेदारों। आशा बहु, आंगनवाड़ी, पंचायत सहायक एवं पंचायत कर्मियों ने भाग लिया#
#नगर पालिका क्षेत्र में हिंदी पाठशाला हरदोई, प्राइमरी पाठशाला बहरा सौदागर लड़को वाला , कृषि रक्षा इकाई बिलग्राम चुंगी, रफ़ी अहमद किदवई इंटर कॉलेज व वैदिक विद्या मंदिर आदि सहित दर्जनों मतदान केंद्रों पर फॉर्म 6 भरवाएं जाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों, कोटेदारों, आंगनवाड़ी, सफाई नायकों आदि द्वारा फॉर्म 6 का संकलन किए गया है#
#इसी प्रकार उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने नगर पालिका हरदोई में वार्ड 12 एवं 17 के अंतर्गत हरदेगंज पश्चिमी भूसा मंडी, मुन्ने मियां चौराहा आदि मोहल्ले में डोर टू डोर अभियान के तहत मतदाओं को जागरूक किए जाने हेतु अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में घर घर उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर दीपक गौतम द्वारा चलकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं युवा मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष रूप से सजक किया गया#
#आप सभी को जानकारी में लाना है कि इस समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के लिए मतदान केंद्रों बूथ लेवल अधिकारियों के बैठने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अगला विशेष अभियान 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को पुनः आयोजित किया जायेगा#
#जिलाधिकारी महोदय हरदोई राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार जनपद स्तर पर विशेष कैंप ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायत स्तर से एवं नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड स्त्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है#
#जिलाधिकारी महोदय हरदोई द्वारा विशेष कैंप से फॉर्म संकलन तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण, सत्यापन आदि हेतु सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया#
#विशेष कैंप का नेतृत्व सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार सदर दीपक गौतम, खण्ड विकास अधिकारी सुरसा दीपांकर आर्य, बावन कविता अवस्थी, खण्ड शिक्षा अधिकारी बावन राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सदर वसुंधरा त्रिपाठी, प्रमय कुमार सिंह, राम किशोर यादव द्वारा किया जा रहे है#
#सुपरवाइजर/ लेखपाल वीरेश राजपूत,मनोज यादव पवन दीक्षित, रवि शुक्ला, कुलदीप दीक्षित, पवन यादव, साधना मौर्य रजनीश पटेल आदि एवं बूथ लेवल अधिकारी ममता गुप्ता सबीहा खातून, रवि रावत, अखिलेश श्रीवास्तव, रावेंद्र कुमार आदि सहित 300 से 400 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है#

No comments