#हरदोई:- जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई#
#हरदोई:- जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई#
#हरदोई: बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर निकाय एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त किए जाने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की समस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर गड्ढों को चिह्नित किया जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए#
#उन्होंने कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी न हो तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा सभी बूथ मार्गों की मरम्मत कार्य में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखें#
#जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी । उन्होंने ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त का प्रमाण पत्र सभी विभागों से प्राप्त करने के निर्देश दिए#
#इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव,अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments