Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा, लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश#


#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा, लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश#

#हरदोई: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित कार्यों, लंबित मुकदमों, चक निर्धारण, चक सीमांकन, कब्जा परिवर्तन, वरासत एवं चकबंदी वाले गांवों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी चकबंदी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके न्यायालयों में लंबित वादों की नियमित सुनवाई कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र निस्तारित किया जाए तथा जिन प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुकी है अथवा आदेश पारित किया जाना संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। निस्तारण योग्य प्रकरणों में निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए#

#जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत चक निर्धारण, चक सीमांकन, किसानों की आपत्तियों, कब्जा परिवर्तन तथा अभिलेखों के अद्यतन से संबंधित कार्यों को नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। चकबंदी वाले गांवों में कार्यों की प्रगति का नियमित रिव्यू करने तथा जहां कार्य लंबित है, वहां आवश्यक कार्यवाही तेजी से पूर्ण कराने को कहा। जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा विरोध अथवा आपत्तियां व्यक्त की जा रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आपत्तियों को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए कार्यवाही की जाए#

#जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर पर चकबंदी कार्यों की नियमित समीक्षा करने, कार्यों की प्रगति पर नजर रखने, लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए#

#बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव तथा चकबंदी विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments