#हरदोई:- मानसिक रोग व बौद्धिक अक्षमताओ से ग्रस्त व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों व नशीले पदार्थो दुरुपयोग व उनके बचाव विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन#
#हरदोई:- मानसिक रोग व बौद्धिक अक्षमताओ से ग्रस्त व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों व नशीले पदार्थो दुरुपयोग व उनके बचाव विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन#
#हरदोई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई, के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश महोदया माननीय रीता कौशिक जी व सिविल जज सीनियर डिवीजन /प्रभारी सचिव श्रीमती स्मिता गोस्वामी के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति सदर हरदोई सचिव/तहसीलदार श्री सचिंद्र कुमार शुक्ला जी के निर्देशन में मानसिक रोग व बौद्धिक अक्षमताओ से ग्रस्त व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों व नशीले पदार्थो दुरुपयोग व उनके बचाव विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला महिला अस्पताल हरदोई में किया गया l जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षका श्री सुबोध सिंह द्वारा की गई जानकारी दी कि मानसिक रोग एवं बौद्धिक अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि मानसिक एवं शारीरिक अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्ति को भी समाज में समान रूप से रहने का अधिकार है के बारे में जानकारी दी ऐसे व्यक्तियों से हमें कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। तथा शिविर में एच . ओ.डी. श्रीमती मधुलिका शुक्ला ने मानसिक रोग व बौद्धिक अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों में गरिमा के साथ जीने, समुदाय में रहने, बिना किसी भेदभाव के समान अवसर, मुफ़्त कानूनी सहायता और उचित स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने का अधिकार शामिल है के बारे मे जानकारी दी गई। तथा शिविर में लीगल एड क्लीनिक श्यामू सिंह द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21, और 39A के साथ-साथ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwD Act, 2016) में भी निहित हैं। मानसिक रोग या बौद्धिक अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्ति केवल विशिष्ट अक्षमताओं के कारण गैर-व्यक्ति नहीं बन जाते। वे भी समाज के पूर्ण सदस्य हैं और उन्हें वे सभी मानवीय अधिकार प्राप्त हैं तथा शिविर में पीएलवी कीर्ती कश्यप द्वारा नशीली दवाओं का दुरुपयोग, मनोरंजक दवाओं, शराब और तंबाकू जैसे पदार्थों का अनुचित या अत्यधिक उपयोग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं। इसका आकलन अक्सर विभिन्न तरीकों से किया जाता है, जैसे नैदानिक नमूने, मृत्यु-परीक्षा विष विज्ञान, और अवैध पदार्थों की ज़ब्ती के आँकड़े है शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गई । शिविर में अस्पताल स्टाप व अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित रही#

No comments