#बहराइच:- के पखरपुर में तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल#
#बहराइच:- के पखरपुर में तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल#
#बहराइच: जिले के पखरपुर थाना क्षेत्र स्थित संत पथिक विद्यालय के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है#
#तेज रफ्तार के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम और मुर्गी लदे वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई#
#टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई#
#इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए#
#स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है#
#सूचना मिलते ही पखरपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया#
#पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#

No comments