Breaking News

#दिल्ली:- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने भोपाल आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई बड़े नेता भी पहुंचेंगे#


#दिल्ली:- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने भोपाल आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई बड़े नेता भी पहुंचेंगे#

#शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन पर शोक जताने के लिए देशभर के बड़े नेताओं के भोपाल पहुंचने का सिलसिला जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को भोपाल आकर शिवराज से मुलाकात करेंगे#

#पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन पर शोक जताने के लिए बड़े नेताओं का भोपाल पहुंचना जारी है। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 नवंबर को भोपाल आएंगे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के भी आने का कार्यक्रम है। बता दें इससे पहले जेपी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पेम्मासानी चंद्रशेखर शिवराज सिंह से मिलकर संवेदना जता चुके हैं#

#दरअसल शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का 30 अक्टूबर को निधन हुआ था। उनके निधन के बाद से ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अलग-अलग राज्यों के जनप्रतिनिधियों का उनके परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। कोई भोपाल स्थित उनके निवास पहुंच रहा है तो कोई उनके पैतृक गांव जैत जाकर परिवार से मुलाकात कर रहा है#

No comments