Breaking News

लखीमपुर:- नगर सिँगाही में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई शिव बारात।

लखीमपुर:- नगर सिँगाही में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई शिव बारात। 

सिँगाही खीरी:- नगर पंचायत सिंगाही खीरी के वार्ड नंबर 9 ब्रह्मा बाबा स्थान शिव मंदिर प्रांगण से शिव बारात बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ में निकाली गई। जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र विधायक शशाँक वर्मा ने भाग लिया। बता दें कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष सप्तम वर्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस बड़े धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। जिसमें चतुर्थ दिवस भगवान शिव की बारात ब्रह्मा विष्णु महेश की सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ शिव बारात में हजारों लोगों ने भाग लिया।

तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का विवाह पार्वती माता से संपन्न हुआ। इसके बाद सभी नगर के गणमान्य व्यक्ति संजय जैन, कमल गुप्ता, बाल कुमार वर्मा, अनुराग शुक्ला, प्रशान्त गुप्ता, कुनकुन गुप्ता, दुर्गेश शुक्ला, सतीश शुक्ला, सीतल शुक्ला, सूरज गुप्ता, बादल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, रवि वर्मा, मोहित वर्मा, विपुल गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, महेश गुप्ता, अजय गुप्ता उर्फ फौजी, अंकित भंडारी, शुभम बाथम, विकास गुप्ता, दीपू शुक्ला, श्याम गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, भगवती गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, शिवा गुप्ता, शिवांश गुप्ता, रोहित गुप्ता व समस्त वार्ड वासियों एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

लखीमपुर:- से:- राजकमल तिवारी की:- रिपोर्ट:

No comments