Breaking News

लखीमपुर:- संजय गांधी विद्यालय में किया गया राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया, हिट इंडिया रैली का आयोजन।

लखीमपुर:- संजय गांधी विद्यालय में किया गया राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया, हिट इंडिया रैली का आयोजन।

मियांपुर:- खीरी। संजय गांधी उ.मा.विद्यालय मियांपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमैंट जागरुकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मियांपुर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत रैली का आयोजन किया गया।

जिसके अन्तर्गत सर्वप्रथम उपस्थित छात्र-छात्राओं को शरीर और मस्तिष्क को फिट रखने के लिए खेलों के महत्व को समझाया गया। 

तत्पश्चात प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मूवमैंट से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत रैली का आयोजन भी किया गया। इस जागरुकता रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर ढाली के साथ विद्यालय के मिलन विश्वास, रमाशंकर शुक्ला, मनदीप सिंह, मिंटू सरकार व मनदीप सिंह, टिकन, पंकज, रेखा, अनूप, उत्सव आदि अध्यापक मौजूद रहे।

लखीमपुर: से:- राजकमल तिवारी की:- रिपोर्ट:

No comments