छात्रों की समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जायेगा:- जिलाधिकारी। 04. तहसील शाहाबाद के ग्राम चठिया धनवार के राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय के छात्रों की समस्याओं सम्बन्ध में
छात्रों की समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जायेगा:- जिलाधिकारी।
04. तहसील शाहाबाद के ग्राम चठिया धनवार के राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय के छात्रों की समस्याओं सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रों के साथ बैठक कर बिन्दुवार उनकी समस्याओं को सुना।
तथा विद्यालय की खराब सफाई व्यवस्था एवं बिजली आपूर्ति एवं नलों की खराबी आदि की व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की तथा यूनीफार्म व तैलिया आदि की कमी के सम्बन्ध में।
जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा आश्रम पद्वति विद्यालय के प्रधानाचार्य को सख्त निर्देश दिये कि विद्यालय की समस्त समस्याओं का निस्तारण तत्काल प्रभाव से करायें।
और छात्रों को सभी सुविधायें समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही व अनियमितता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने छात्रों से कहा कि सभी आदर्श छात्रों की तरह सयंम से काम ले और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
जिलाधिकारी:- ने: छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि प्राईवेट शिक्षकों की टीम बनाकर छात्रों के पठन-पाठन में सहयोग प्रदान करायें।
और दोनो आश्रम पद्वति विद्यालयों का संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ निरीक्षण कर तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराये।
इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने लापरवाह सफाई कर्मचारियों एवं संविदा शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी शाहाबाद एवं सीओ सिटी आदि मौजूद रहे।
हरदोई: से: डीपी सिंह चौहान की:- रिपोर्ट:

No comments