Breaking News

सर्विलांस टीम व बघौली पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री।

सर्विलांस टीम व बघौली पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री।


हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस प्रभारी आलोक कुमार सिंह व बघौली थाना प्रभारी फूलचंद सरोज की संयुक्त टीम के द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर बघौली थाना क्षेत्र के गोसवां गांव से चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि बघौली थाना क्षेत्र के गोसवा गांव से छुटक्के व मायाराम पुत्र रामौतार,अनिल,व मदन पुत्र छुटक्के, निवासी ग्राम गोसवां थाना बघौली को भारी अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरणो के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण सम्बन्धित धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कर अभियुक्तों से ये पता लगाया जा रहा है।अवैध शस्त्र बना कर ये किन किन अपराधियों को सप्लाई की जाती रही है। हरदोई से क्राइम ब्यूरो आलोक सिंह के साथ प्रशासनिक ब्यूरो उदयवीर सिंह की खास खबर।


मुख्य आरोपी का किया मुंह काला
हरदोई: शिवलिंग तोड़ने वाले मुख्य आरोपी का पेशी के दौरान मुंह काला किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी में आरोपी के मुंह पर लगाई स्याही। कल मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में हैं संगठन।
हरदोई: से: प्रशासनिक उदयवीर सिंह के साथ आलोक सिंह क्राइम: ब्यूरो:- की खास खबर।

No comments