फर्रूखाबाद: सांसद निधि को पास करने में देरी की दोषी हैं डीएम
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: सांसद निधि को पास करने में देरी की दोषी हैं डीएम
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने जनता की बेहद मांग पर जिले का नाम बदलकर पांचाल नगर किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। श्री राजपूत ने चालू वित्तीय वर्ष की सांसद निधि न आ पाने के लिए जिलाधिकारी की लापरवाही को दोषी ठहराया है। सांसद राजपूत ने आज दोपहर बाद अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी में करीब 17 प्रतिशत की कटौती एवं नए उद्योगों के लिए मात्र 17.1 प्रतिशत टैक्स निर्धारित किए जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने बताया किया सरकार के प्रयास से किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी 4 बैंक 10 बडे बैंकों में समायोजित किए जा रहे हैं ! राष्ट्रीय एकता अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि अब जम्मू-कश्मीर में आरक्षण लागू होने से पिछड़े व दलितों को भी नौकरी मिलेगी और वोट डालने का भी अधिकार मिलेगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर प्लास्टिक के प्रयोग को बंद किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा की पॉलिथीन से खेती को काफी नुकसान पहुंचता था और आवारा जानवर भी मरते थे।
उन्होंने बताया कि जिले में सांस्कृतिक विद्यालय कागजों में चल रहे हैं चियासर के संस्कृत विद्यालय में न तो कोई बच्चा है और न ही कोई शिक्षक। सरकार ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए तीन संस्कृत विश्वविद्यालयों की मंजूरी दी है। उन्होंने संकिसा में विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल बाबा नीमकरोरी मंदिर, कम्पिल एवं पांचाल घाट की चर्चा करते हुए कहा कि वह जनता की मांग पर जिले का नाम बदलकर पांचाल नगर किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे।
सवालों के जवाब में श्री राजपूत ने बताया कि भोलेपुर का ओवर ब्रिज रिहायशी इलाके में होने के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है केबिल हटाने के लिए कर्मचारी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं जबकि शुकरुल्लापुर में तेजी से ओवर ब्रिज बन रहा है वर्ष 2024 से पहले सभी ओवर ब्रिज बन जाएंगे।
श्री राजपूत ने बताया की डीएम विभागीय कार्यों में ज्यादा व्यस्त हैं इसीलिए वह सांसद निधि से हुए विकास कार्यों का उपयोग प्रमाण पत्र नहीं भेज पा रही हैं जिसके कारण सांसद निधि की नई किस्त नहीं आ पा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करेंगे। तहसील दिवस एवं समाधान दिवस के दौरान कागजी कार्रवाई होने पर सहमति जताते हुए कहा कि अधिकारियों को जनता का विश्वास नहीं उठना देना चाहिए।
अधिकारियों को कार्य के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। जब जनता का विश्वास अधिकारियों से उठ जाता है तो पीड़ित लोग कानून को हाथ में लेते हैं और आत्महत्या तक कर लेते हैं। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, भाजपा नेता संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र राजपूत एवं राहुल राजपूत मौजूद रहे।
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद:
सचिव प्रधान की बजह से गरीब के सर पर नहीं छत।
फर्रुखाबाद --ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी के चलते गरीब को आशियाना नहीं मिल पाया। वह और उसका परिवार अब राम भरोसे है। ग्राम विकास अधिकारी ने शासन को गलत जांच आख्या भेजकर पात्र को आवास योजना से वंचित किया। गाँवों के मुखिया और सचिव सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
विकासखंड राजेपुर के गांव कुसमापुर निवासी जगन्नाथ पुत्र बलवंत ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र पर पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास की मांग की थी। मामले की जांच कर आख्या देने को शासन द्वारा विकास खंड अधिकारी राजेपुर को कहा गया। विकास खंड अधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को जांच सौंप दी। ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप मौके पर नहीं गए। अपने कार्यालय में ही बैठकर शिकायतकर्ता जगन्नाथ का पक्का मकान बना होना व बार-बार शिकायत करने का आदी होना बताकर आवास योजना से वंचित कर दिया। बीती रात बरसात में जगन्नाथ की कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर पड़ी। जगन्नाथ अपने पूरे परिवार के सहित छप्पर में लेटे हुए थे, अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो जाता। पूरा परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर है। जगन्नाथ का कहना है हमारे गांव में प्रभावशाली लोगों को अपने प्रभाव के चलते इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जबकि दर्जनों गरीब असहाय पात्र होने के बाद भी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। जो लोग पात्रों को उनका हक नहीं दे रहे, उनको ही जांच अधिकारी बना दिया जाता है, ऐसे में गरीबों को न्याय कैसे मिले।

No comments