Breaking News

हरियावां पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़



हरियावां पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़.हरदोई। हरियावां पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्रों का काला कारोबर करने वाले दो लोग भी गिरफ्तार किए हैं।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आज दोपहर हरियावां थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर सधिनावां में छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। 
मौके से 09 तमंचे, 02 अर्धनिर्मित तमंचे, 03 कारतूस, एक भट्टी व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। बरगावां निवासी  मनोज शर्मा व रामभजन को मौके से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि ये असलहे कहाँ कहाँ सप्लाई किये जाते थे इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।हरदोई : से : प्रशासनिक  ब्यूरो : आलोक  के साथ: उदयवीर सिंह की: रिपोर्ट 

No comments