हरदोई:- विशेष: अभियान चलाकर निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनितयों में दर्ज कराने हेतु अभियान चलायेः-जिलाधिकारी।
हरदोई:- विशेष: अभियान चलाकर निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनितयों में दर्ज कराने हेतु अभियान चलायेः-जिलाधिकारी।
निर्विवाद उत्तराधिकार के नाम खतौनियों में दर्ज कराने का अभियान 02 सितम्बर से 15 सितम्बर तक।
हरदोई: समस्त राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेः-पुलकित खरे।
09. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि जनपद के समस्त तहसील के समस्त ग्रामों/मजरों में 02 सितम्बर 2019 से 15 सितम्बर 2019 तक विशेष अभियान चलाकर निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनितयों में दर्ज कराने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के अन्तर्गत निर्विवाद प्रकरणों में वरासत कराये जाने हेतु राजस्व निरीक्षक/लेखपाल क्षेत्रवार तिथि निर्धारित कर अभियान चलाये। उन्होने कहा कि ग्राम एवं मजरे में चैपाल लगाकर खतौनियां पढ़ी जायें और मृत खातेदारों को चिन्हित कर उनके वारिसानों का फार्म (आर0सी0-9 क, ख, ग) ग्राम में ही भरवाते हुए खतौनी में अंकन कराया जाये तथा वरासत का नवीन खतौनियों पर अंकन होने के उपरान्त सभी को संकलित कराते हुए वरासत की नवीन खतौनियो की स्थिति से अवगत कराया जाये। जिसके उपरान्त वरासत के कुछ समायोजित अंशो के भाग का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जायेगा।
उन्होने बताया कि मृतको के वारिसानो के नाम खतौनियांे में दर्ज कराये तथा नवीन उद्वरण खतौनी के कुछ अंश का वितरण जनप्रतिनिधियो के माध्यम से कराया जायेगा तथा इस आशय का प्रमाण पत्र कि प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र की प्रति प्रस्तुत की जाये।
होने वाले उद्यम समागम कार्यक्रम 18 व 19 सितम्बर 2019 की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक 06 सितम्बर को।
10. उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के उद्योग विभाग के आपसी समन्वय से एम0एस0एम0ई0 से सम्बन्धित विभागों से समन्वय के उपरान्त उद्यम समागम कार्यक्रम 18 व 19 सितम्बर 2019 को होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 06 सितम्बर 2019 को विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में प्रातः 11.00 बजे बैठक आहूत की गई है।
हरदोई:- से: आलोक सिंह: ब्यूरो: क्राइमः वः- उदयवीर सिंहः ब्यूरो प्रशाशनिकः की:- रिपोर्ट:
No comments