भराये गये प्रपत्र 9-क के सभी लाभार्थियों के नाम खतौनियों पर दर्ज हो जायेः-पुलकित खरे।

06. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद की समस्त तहसीलों में 01 सितम्बर 2019 से 15 सितम्बर 2019 तक अविवादित विरासतों को दर्ज करने का बृह्रद अभियान चलाया गया है। इस सम्बन्ध में संज्ञान मे ंआया है कि इस अभियान के दौरान लाभार्थियों से प्रपत्र 9-क तो भरवा लिये गये है किन्तु उसका इन्द्राज अभी तक खतौनी पर नही किया गया है। लेखपालों के दुरूभावनापूर्ण कृत्य के कारण लाभार्थी अभी भी इधर-उधर भटक रहे है और अपने नाम की खतौनी पाने से वंचित है।
समस्त उप जिलाधिकारी आदेशों को गम्भीरता से लेकर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेः-पुलकित खरे
07. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसील समाधान दिवस/थाना समाधान दिवस एवं जनता मिलन में हमारे समक्ष प्रायः इस प्रकार की शिकायते प्राप्त होती रहती हैं कि कई वर्षो पूर्व हुए पारित मेड़बन्दी के आदेशों का अनुपालन नही हुआ है। मा0 मुख्यमंत्री पोर्टल एवं आइजीआरएस शिकायतों में भी इस प्रकार की शिकायतों की संख्या अच्छी खासी रहती है। मेड़बन्दी सम्बन्धी आदेशों का अनुपालन न होने के कारणों की समीक्षा करने पर यह पाया गया है कि अधिकांश अधोस्तर (राजस्व निरीक्षक/लेखपाल स्तर) पर निहित कारणों से लम्बित है।
उन्होने कहा कि मेड़ विवाद के कारण बहुधा लड़ाई झगड़ा व मारपीट की घटनाएं होती रहती है और कभी कभी उग्र रूप धारण कर इनकी परिणित हत्या जैसे जघन्य अपराधों में होती है। ऐसी स्थिति मेें मेड़बन्दी के आदेश का अनुपालन समय से कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। वर्ष 2019 से पूर्व पारित मेड़बन्दी सम्बन्धी सभी आदेशों की अपने स्तर पर समीक्षा कर ले और सुनिश्चित कर ले कि 15 दिन में सभी आदेशो का पालन हो जाये। आदेशो का समय से अनुपालन न होने के कारण इससे प्रभावित व्यक्ति हताश होकर विभिन्न स्तरों पर यहां तक कि मा0 मुख्यमंत्री जी के पोेर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराता है और इससे निश्चय ही जिला प्रशासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी इन आदेशों को गम्भीरता से लेकर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे और 15 दिन के पश्चात यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वर्ष 2019 से पूर्व के मेड़बन्दी सभी आदेशों का अनुपालन करा लिया गया है।
प्लास्टिक पर्यावरण के लिये अत्यन्त हानिकारक है इसका मनुष्यों, पशु, पंक्षियों और पेड़ पौधो पर अत्यन्त दुष्प्रभाव पड़ता हैः-पुलकित खरे
जनपद वासियो से अपील है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतयः प्रतिबन्धित करेः-जिलाधिकारी
08. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 15 अगस्त 2019 को किये गये आह्वान के अनुसार 02 अक्टूबर 2019, गाॅधी जयन्ती के दिन से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित किये जाने के सम्बन्ध में जनपद वासियो से अपील की है कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिये अत्यन्त हानिकारक है इसका मनुष्यों, पशु, पंक्षियों और पेड़ पौधो पर अत्यन्त दुष्प्रभाव पड़ता है। प्लास्टिक को जलाने और फेकने पर जहरीले केमिकल्स का उत्सर्जन होता है। प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इससे होने वाले दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए जनपद वासियो से अपील है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतयः प्रतिबन्धित करे। उन्होने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक वह होता है जिसे सिर्फ एक बार प्रयोग में लाकर फेक दिया जाता है, जो पर्यावरण के लिये अतयन्त हानिकारक है। सिंगल यूज प्लास्टिक का
कचरा नष्ट नही होता है और यह जल श्रोतों में मिलकर जल प्रदूषण का प्रमुख कारण बनता है। सिंगल यूज प्लास्टिक रोजमर्रा के कार्यो में प्रमुख रूप से निम्न प्रकार से उपयोग में लाया जाता है। जिसमें सब्जी की पतली वाली पन्नी, सड़क पर ठेली पर मिलने वाले प्लास्टिक वाले चाय वालेके कप, पानी की बोतल, कोल्डड्रिक्स की स्ट्रा, आॅनलाइन शाॅपिंग की पाॅलीथीन जिसमें सामान पैक होकर आता है, सड़क पर चाट, पकौड़ी वाली प्लास्टिक की प्लेट, डिस्पोजेबल आइटम्स एवं थर्मो कोल के सभी सामान सम्मिलित है।
उन्होने कहा कि समस्त जनपद वासियों को जागरूक करते हुए अपील है कि पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे। बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ लेकर जाये। दूध दही आदि लेने के लिए घर से बर्तन लेकर जाये। खाने पीने के लिए प्लास्टिक, थर्मोकोल के बने हुए डिस्पोजेबल आइटम्स का इस्तेमाल न करेे। इस प्रकार छोटी छोटी बातों का ध्यान रखते हुए पर्यावरण की दिशा में मा0 प्रधानमंत्री जी की इस मुहिम को सफल बनाने के लिये प्रतिबद्व होकर किसी भी दशा में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करे। आपकी यह पहल अन्य सभी के लिये अनुकरणीय होगी।
मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर सुनवाई की
22 शिकायतो में से 05 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही किया गया
09. जिला प्रोवेशन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया है कि जनपद हरदोई के पी0डब्ल्यू0डी गेस्ट हाउस में मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर सुनवाई की, जिसमें कुल 22 शिकायते प्राप्त हुई। उन्होने बताया कि प्राप्त 22 शिकायतो में से 05 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलो को सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुशील कुमार, सीएमएस पुरूष/महिला डा0 ए0के0 शाक्य एवं डा0 रविन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, एसएचओ महिला थाना हंसमती, क0स0 प्रोवेशन कार्यालय सतीश कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग आदित्य यादव एवं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
सम्पादक: खोज जारी है न्यूज चैनल: की रिपोर्ट:

उन्होने कहा कि माह सितम्बर 2019 के प्रथम पक्ष में अविवादित विरासतों को दर्ज कराने हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत भराये गये प्रपत्र 9-क के सभी लाभार्थियों के नाम खतौनियों पर दर्ज हो जाये तथा उनका प्रिन्ट आउट उन्हे प्राप्त हो जाये। यह कार्यवाही 03 दिन में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाये। इसके उपरान्त इसका सत्यापन अन्य विभागों के अधिकारियों से कराया जायेगा। और यदि अविवादित विरासत के किसी लाभार्थी का नाम खतौनी पर दर्ज नही पाया जायेगा तो सम्बन्धित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा रजिस्ट्रार कानूनगो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा तहसील के उच्च स्तर के अधिकारियों का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

No comments