Breaking News

खेलकूद प्रतियोगितायें मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण होते है:- जिलाधिकारी।

खेलकूद प्रतियोगितायें मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण होते है:- जिलाधिकारी।


प्रतिभागी मण्डल, प्रदेश एवं देश स्तर तक अपने खेल को निखारें:- पुलकित खरे।
हरदोई, 3 अक्टूबर 2019:- स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 71वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया तथा झण्डा रोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विगत वर्ष के विजयी छात्र को मशाल जलाकर दिया तथा गुब्बारे उड़ाकर औपचारिक रूप से प्रतियोगिता प्रारम्भ होने की घोषणा की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद प्रतियोगितायें मानसिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण होते है और इससे प्रतिभागियों में आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि खेल, खेल भावना से खेले और अपनी क्षमताओं का प्रर्दशन करते हुए जीत हासिल करे और अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाने के साथ मण्डल, प्रदेश एवं देश स्तर तक अपने खेल को निखारें।
प्रतियोगिता में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि खेल से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक विकास होता है, इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही किसी न किसी खेल को अवश्य खेलना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी इस प्रतियोगिता में अपना उत्तम प्रर्दशन करे और मण्डल स्तर पर होनी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दूबे ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरआर इंटर कालेज प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह राठौर ने जिलाधिकारी को बैच लगाकर एवं कैप पहनाया तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके उपरान्त सीनियर वर्ग की 800 मीटर रेस का प्रारम्भ जिलाधिकारी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आरआर इंटर कालेज प्रबन्धक कीर्ति सिंह, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल अध्यापक, गणमान्य व्यक्तियों एवं पत्रकार बन्धुओं ने भाग लिया। 03 से 05 अक्टूबर 2019 तक चलने वाली तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के 26 माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।


दशहरा महोत्सव/मेला के चैथे दिन पैतीय प्लस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
02. जनपद हरदोई के नुमाईश मैदान में दशहरा महोत्सव/मेला के चैथे दिन दशहरा मेला समिति एवं जिला सांस्कृतिक समिति के सौजन्य से पैतीय प्लस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के जिला मनोरंजन कर अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किये गये थे। इस प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जिसमें राधा शुक्ला, अक्षय प्रताप सिंह, डा0 सुरेन्द्र नाथ, शुभांगी मिश्रा, मोनू, सुमित श्रीवास्तव, सत्यवती शुक्ला, डा0 शिशिर श्रीवास्तव, कीर्ति तिवारी एवं अभिनव शुक्ला ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सचिन मिश्रा एवं स्मृति मिश्रा ने अपना निर्णय सुनाते हुए सुभांगी मिश्रा को प्रथम स्थान दिया। र्कीति तिवारी द्वितीय स्थान पर रही एवं सुमित श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में श्रोताओं ने भक्तिरस में सराबोर होते हुए प्रतियोगिता का आनन्द लिया। इस अवसर पर जिला मनोरंजन कर अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका हरदोई सुख सागर मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई, अधिशासी अधिकारी जल निगम सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।


शिव शम्भू लीला संस्थान वृदावन के कलाकारों द्वारा अहिल्या उद्वार, जनक पुर प्रस्थान एवं पुष्प वाटिका का मंचन किया गया
03. जनपद हरदोई के नुमाईश मैदान में दशहरा महोत्सव/मेला के चैथे दिन दशहरा मेला समिति एवं जिला सांस्कृतिक समिति के सौजन्य से आयोजित की रही शिव सम्भू लीला संस्थान वृदावन के द्वारा राम लीला का मंचन किया गया। राम लीला का आयोजन प्रत्येक दिन सायं 07.00 बजे से 10.30 बजे तक किया जाता है। जिसमें आज चैथे दिन की राम लीला के शुभारम्भ में आरती कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका हरदोई सुख सागर मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला वि़द्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई ने आरती में भाग लिया।
रामलीला में शिव शम्भू लीला संस्थान वृदावन के कलाकारों द्वारा अहिल्या उद्वार, जनक पुर प्रस्थान एवं पुष्प वाटिका का मंचन किया गया। रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारो में प्रेम चन्द्र दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, करन दीक्षित, अजय त्रिवेदी, आशुतोष त्रिवेदी, उत्तम मिश्रा आदि कलाकारों ने सरल, सुगम एवं कलात्मकता का परिचय देते हुए श्रोताओं के समक्ष राम लीला का मंचन किया। इस मंचन को श्रोताओं ने आनन्द लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि आशुतोष कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी एस0के0 रावत, अध्यक्ष नगर पालिका हरदोई सुख सागर मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला वि़द्यालय निरीक्षक वी0के0 दुबे, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई, मो0 फखरूल इस्लाम, अधिशासी अभियन्ता जलनिगम सहित सैकड़ो लोगो ने रामलीला का आनन्द लिया।


सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन 05 अक्टूबर को
04 जिला सेवा योजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि 05 अक्टूबर 2019 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोजगार/नौकरी/के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध है। जिमसे हाई स्कूल/इन्टरमीडिएट 
स्नातक/परास्नातक/तकनीकी योग्यताधारी अभ्यार्थी भाग ले सकते है।
उन्होने बताया कि निर्धारित रखने वाले इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन 
आॅनलाइन www.sewayojan.nic.in पर कर सकते है। शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं स्व प्रमाणित एक सेट तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित 05 अक्टूबर 2019 को प्रातः 10 बजे जिला सेवा योजन कार्यालय में उपस्थित हो। आवश्यक जानकारियां एवं शर्ते कम्पनी अधिकारियों द्वारा तत्समय ही प्रदान की जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।


निजी भूमि दुकान निर्माण योजना एवं लाण्ड्री ड्राईक्लीनिंग योजना के आवेदन की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर
05. जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्रद्धा पाण्डेय ने बताया है कि अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यावन करने वाले व्यक्ति जिनकी स्वयं की भूमि व्यवसायिक स्थल पर उपलब्ध है पर दुकान निर्माण कराये जाने की योजना संचालित है। इस योजना के अन्तर्गत रू0 78000/-की धनराशि से दुकान का निर्माण कराया जाता है। जिसमें रू0 10000/- अनुदान एवं रू068000/- बिना व्याज 10 वर्ष में समान मासिक किस्तो में अदा करना होगा। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन 15 अक्टूबर 2019 तक निगम के वेबसाइट www.upsfdc.in पर कर सकते है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार धोबी समाज के गरीबी के रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों हेतु निगम के माध्यम से संचालित लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना के अन्तर्गत इच्छुक पात्र व्यक्ति निगम की वेबसाईट www.upsfdc.in पर ऋण हेतु आवेदन पत्र 15 अक्टूबर 2019


तक कर सकते है। दोनो योजनाओं की अधिक जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), कमरा नं0 9 विकास भवन, हरदोई के कार्यालयसे कर सकते है।

सम्पादक: खोज जारी है न्यूज चैनल: की रिपोर्ट:

No comments