Breaking News

जैविक खादों का प्रयोग करें और कम लागत मंे अपनी आय दोगुनी करें:- सौरभ मिश्र।

 
जैविक खादों का प्रयोग करें और कम लागत में अपनी आय दोगुनी करें:- सौरभ
मिश्र।


खेती में विविधता लाते हुए खेती के साथ पशु, मधुमक्खी पालन के व सब्जी आदि की खेती करें:-पुलकित खरे।
हरदोई, 31 अक्टूबर 2019:- रसखान प्रेक्षागृह में कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए जीरो बजट/प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सौरभ मिश्र तथा जिलाधिकारी पुलकित खरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु कृषि पर आधारित विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। उन्होने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन में कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को प्राप्त कराते हुए प्रदेश में जनपद को अग्रणी स्थान दिलाया है, जो जनपद के लिए गौरव की बात है। श्री मिश्र ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों से कहा कि अपने खेतों मंे रसायनिक खादों आदि का प्रयोग न करें बल्कि जैविक खादों का प्रयोग करें और कम लागत मंे अपनी आय दोगुनी करें।

गोष्ठी में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं प्रगतिशील कृषकों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशानुसार जीरो बजट में प्राकृतिक विधि से खेती करें और अपने खेतों में गोबर, गौमूत्र से निर्मित खाद का प्रयोग करें और खेती में विविधता लाते हुए खेती के साथ पशु, मधुमक्खी पालन के साथ सब्जी आदि की खेती भी करें तथा सोलर पैनल से चलने वाले छोटे कृषि यंत्रों का खेती में प्रयोग करें और कम लागत में अपनी आय दोगुनी करें। उन्होने कहा कि दीपावली से पहले जनपद के कुछ कृषकों को जनपद कानपुर एवं फरूखाबाद भेजे गये थे जिन्होने कृषि उपयोगी जानकारी प्राप्त कर अपने खेतों में उनका प्रयोग प्रारम्भ किया गया है और इन्ही किसानों के माध्यम एवं ग्राम प्रधानों का सहयोग से अन्य किसानों को कृषि उपयोगी जानकारी देने हेतु ब्लाक स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में 75 पशु आश्रय स्थल संचालित है और 55 ग्राम पंचायतों में नये पशु आश्रय स्थलों का निर्माण चल रहा हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान गौवंशों का पालन करने हेतु पशु आश्रय स्थलों से गौवंश प्राप्त करें और उनके माध्यम से अपनी खेती करने के साथ उनके गोबर एवं गौमूत्र से खाद बनाकर उस खाद को अपने खेतों में डालें। जिलाधिकारी ने कहा कि आज की गोष्ठी में कृषि, सिंचाई, पशु विभाग आदि द्वारा दी जा रही जानकारियों को प्राप्त करें और कृषि यंत्रों पर मिलने अनुदान का लाभ उठायेें।

गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, उप कृषि निदेशक डा0 आशुतोष कुमार मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जेएन पाण्डेय, डीसी मनरेगा व स्वरोजगार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी एवं भारी संख्या में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा कृषकों ने भाग लिया।
----------------------------

सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो से पे्ररणा लें:- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी।

02. सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर स्वर्ण जयंती (डी0एम0) चैराहे से प्रातः जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रन फार यूनिटी, दौड़ का शुभारम्भ जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर स्पोर्ट स्टेडियम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, सीओ सिटी विजय राना सहित अन्य अधिकारियों ने मौजूद रहे, रन फार युनिटी में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसके उपरान्त सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा पुष्प अर्पित कियें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखें और स्वयं को समर्पित करते हुए देशवासियों में के बीच भी यह संदेश फैलायें तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो से पे्ररणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर प्रातः 8 बजे जनपद के सभी विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी एवं रैली का आयोजन किया तथा प्रातः 9 बजे लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और प्रातः 10 बजे समस्त कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी। अपरान्ह 12 बजे जिला चिकित्सालय में अपर जिलाधिकारी तथा महात्मा गांधी जनकल्याण समिति द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गये और 01 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने रद्वेपुरवा स्थित वृद्वाश्रम में वृद्वों को भोजना उपलब्ध कराया। दोपहर 02 बजे राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व सम्बन्धी भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थित में किया गया।

No comments