Breaking News

दबंग ने घात लगाकर लोहे की रॉड से हमला कर अधेड़ को किया लहूलुहान

हरदोई: दबंग ने घात लगाकर लोहे की रॉड से हमला कर अधेड़ को किया लहूलुहान।

पचदेवरा: गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खेत से निकालने की रंजिश को लेकर दबंगों ने घात लगाकर अधेड़ को किया लहूलुहान पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी धर्मपाल पुत्र संतोष द्वारा कुछ दिन पहले गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली गांव निवासी वासुदेव के खेत से निकाल दी थी इसी खुन्नस को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई उसके बाद बासुदेव द्वारा धर्मपाल के विरुद्ध थाने पर शिकायत की गई लेकिन पचदेवरा पुलिस द्वारा शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल देने की वजह से आक्रोशित वासुदेव ने बुधवार की शाम को उस समय लोहे की राड से हमला बोल दिया जब धर्मपाल अपने अपने पैतृक मकान से रोड के किनारे बनाए गए नए मकान पर लेटने के लिए जा रहा था जिससे धर्मपाल वही लहूलुहान होकर गिर पड़ा सूचना पर पहुंची पचदेवरा पुलिस ने धर्मपाल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराने के उपरांत बासुदेव के खिलाफ घात लगाकर बुरी तरह से मारने पीटने का अभियोग दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

हरदोई: ब्यूरो: कुलदीप सिंह/ के साथ / भरखनी: ब्लाक संवाददाता/ खोज जारी है न्यूज चैनल/ की: खास रिपोर्ट:

                                                                                                           

No comments