डीजीपी ओपी सिंह बोले- पुलिस सिस्टम सुधारने के लिए पीपीएस और आईपीएस पर होगी कार्रवाई
डीजीपी ओपी सिंह बोले- पुलिस सिस्टम सुधारने के लिए पीपीएस और आईपीएस पर होगी कार्रवाई
यूपी के हरदोई में बोले डीजीपी ओपी सिंह
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने कहा है कि पुलिस सिस्टम सुधारने के लिए अब पीपीएस और आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई होगी। हरदोई जिले में एक दिवसीय भृमण पर पहुंचे ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस सिस्टम सुधारने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से हम सतत रूप से प्रयत्नशील हैं। हमने 340 पुलिसकर्मियों को आवश्यक रूप से रिटायर किया। अब पीपीएस और आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई होगी।
अयोध्या के संदर्भ में यह बोले
अयोध्या विवाद पर फैसले के संबंध में ओपी सिंह ने कहा, 'हमारी तैयारी पूरी है, पूरा प्रदेश सतर्क है। सभी पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया है कि वे समुदायों से और जनता से संपर्क बनाए रखें। किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं होगा। पूरे प्रदेश के कोने-कोने में निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिसकर्मी और पुलिस वॉलिंटियर्स भी सक्रिय हैं। साथ ही यदि आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम भी उन अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगाया जाएगा, जो गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करेंगे।
No comments