फरुखाबाद: कोहरे के चलते जनपद में हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त।
फरुखाबाद: जनपद: में: कोहरे- के चलते में हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त।
--मौसम का मिजाज बदल गया है, तो अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। नगर और क्षेत्र में घना कोहरा पडऩे से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शनिवार सुबह से अधिक कोहरा छा जाने से सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा इतना अधिक था कि सड़क पर 10 मीटर तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्दियों के मौसम में लोगों की दिक्कतें बढऩा शुरु हो गई हैं। शनिवार को घना कोहरा छाया जा रहा। सीजन में पहली बार आया कोहरा काफी घना था। दृश्यता काफी कम थी। थोड़ी दूर का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। रेल व सड़क यातायात पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया। बसों और ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। घना कोहरा होने की वजह से डिपो से बसें भी समय से नहीं निकल सकीं। कुछ बसें चलीं भी तो उनकी रफ्तार काफी धीमी रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा गलियों-बाजारों में भी लोगों ने आग सेंक कर ठंड से बचने का प्रयास किया। दुकानदार भी कोई ग्राहक न आने के कारण आग सेंकते रहे।
=======================================
प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ एवं पुलिस पर पथराव के बाद 31 नामजद 200 अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद--थाना मऊदरवाजा पुलिस ने तोड़फोड़ पथराव व जानलेवा फायरिंग के मामले में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी एजाज नूरी सहित 31 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में उप निरीक्षक श्रीबाबू गौतम ने 31 नामजद 150- 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 व 4 तथा 7 सीएल ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बीते दिन टाउनहाल तिराहा पर एकत्र हो गए और जबरन जलूस निकालने पर आमादा हो गए। दरोगा श्रीबाबू गौतम ने समझाया कि इस समय धारा 144 लागू है धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते हो। पुलिस के समझाने के बावजूद भी अल्पसंख्यक समाज के लोग उग्र हो गए। जिन्होंने पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की कर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी सूचना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पथराव किया।
जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई इसी दौरान पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा गया और जान से मारने की नियत से फायर किए गए। तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा तथा आंसू गैस के गोले दागे भीड़ ने मुकेश चौरसिया की दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया।

No comments