Breaking News

2020 दिन मँगलवार को समय 10 बजे दिन में किसानों की मूलभूत व ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी तहसील परिसर हरदोई में सम्पूर्ण समाधान दिवस के शुभ अवसर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी ।



रावेन्द्र सिंह चौहान किसान संगठन हरदोई: दिनाँक 07-01-

2020 दिन मँगलवार को समय 10 बजे दिन में किसानों की मूलभूत व ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी  तहसील परिसर हरदोई में सम्पूर्ण समाधान दिवस के शुभ अवसर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी ।

प्रमुख माँग :-
--------------
अन्य जिलों की भाँति हरदोई जिले में भी हर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का अयोजन जिला स्तर पर किया जाए। ताकि किसानों की ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण अति शीघ्र हो सके ।
उल्लेखनीय है कि केवल हरदोई जिले को छोड़ कर पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर इसका अायोजन आज भी हो रहा है

इस शान्ति पूर्ण धरना प्रदर्शन में किसानों की मूलभूत व ज्वलंत समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा । और धरना स्थल पर समस्याओं का ज्ञापन 2 बजे दिया जाएगा।

किसानों की ज्वलन्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु :-
1. श्रीमान जिला अधिकारी महोदय , हरदोई ।
2. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , हरदोई ।
3. श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय , हरदोई ।
4. श्रीमान अपर जिलाधिकारी महोदय , हरदोई ।
5. श्रीमान नगर मजिस्ट्रेट महोदय , हरदोई ।
6. श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय ( सदर ) हरदोई ।
से भाकियू का प्रतिनिधि मण्डल स्वयं मिलकर विशेष अनुरोध करेगा।

1. इस धरनें में आने वाले किसान आसानी से बैठ सकें इसके लिए धरना स्थल की बेहतर तरीके से साफ सफाई कराए जाने की व्यवस्था ।
2. शान्ति एवम सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था ।
3. पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था ।
4. ज्ञापन लेने के लिए मौके पर किसी सक्षम अधिकारी की व्यवस्था कराए जाने का अनुरोध किया जाता है।

इस शान्ति पूर्ण धरना प्रदर्शन में यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ।

भवदीय :- राम लखन पाठक जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी।

आपका :- रावेन्द्र सिंह चौहान , मण्डल अध्यक्ष लखनऊ , भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ।
 मोबाइल नम्बर :- 0 94 15 90 86 86
=======================================

राबेन्द्र सिंह चौहान किसान संगठन हरदोई: श्रीमान जिला अधिकारी महोदय हरदोई ।
महोदय निवेदन है कि विक्टोरिया गंज माइनर की सिल्ट सफाई के समय इसकी कटी फटी पटरियों को ठीक नही करवाने के कारण पानी किसानो की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहा है ।  कटी फटी पटरियों को अविलम्ब ठीक करवाकर पानी बाद मे छुड़वाया जाए ।

महोदय पूर्व मे भाकियू के द्वारा निम्नलिखित निवेदन किया गया था। परंतु आधा अधूरा कार्य किए जाने के कारण ही उपरोक्त स्थिति उत्पन्न हो रही है। जो किसानो के लिए अति हानिकारक है। 

विक्टोरिया गंज माइनर की शिल्ट सफाई मशीन से करवाकर पानी टेल तक पहुँचाया जाए । ग्राम राजेपुर की पुलिया के पास और ग्राम महगुवाखेड़ा की पुलिया के पास उक्त माइनर में कुलाबों के स्थान पर अवैध रूप से पड़े सीमेंट वाले बारह इंची पाइप उखड़वाए जाएं । और ग्राम दौलतपुर की पुलिया से ग्राम चमरहिया की पुलिया तक मशीन से बेडबार तक सफाई करवाई जाए । यह हिस्सा काफी ऊँचा है । इसलिए पीली मिट्टी के स्तर तक इसकी खुदाई करवाया जाना अति आवश्यक है । इस माइनर में काफी समय से पानी टेल तक नहीं पहुँच रहा है । पानी टेल तक पहुँचाया जाए । इस माइनर में पानी नहीं आने के करण किसान बहुत ही परेशान हैं ।
*''ग्राम नीभी के पास इस माइनर की क्षतिग्रस्त हुई पटरियों को मिट्टी डलवाकर अविलम्ब बनवाया जाए।"*
*यदि पानी छोड़ने से पहले इन कटी फटी पटरियों को नही बनवाया गया तो किसानो की फसले डूब जाएगी। और उनको भारी नुकसान होगा।*

आपका :- रावेन्द्र सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष लखनऊ , लखनऊ मण्डल लखनऊ , भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ।
मोo नo :- 0 94 15 90 86 86
=======================================

राबेन्द्र सिंह चौहान किसान संगठन हरदोई: सेवा में
          श्रीमान जिला अधिकारी महोदय जी सादर प्रणाम।
जनपद - हरदोई , उत्तर प्रदेश।

विषय :- ग्राम नीभी विकास खण्ड अहिरोरी तहसील व जिला हरदोई मे डामर रोड की मरम्मत कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय
          विनम्र निवेदन यह है कि ग्राम नीभी , विकास खण्ड - अहिरोरी, तहसील व जिला - हरदोई मे स्थित डामर रोड काफी खराब और टूटी फूटी हुई है। इस पर पैदल चलना भी बहुत मुश्किल है। जो बघौली प्रताप नगर रोड पर स्थित ग्राम गोपार के मजरा रामपुर ग्राम से विक्टोरिया गंज माइनर की पटरी पर ग्राम नीभी होते हुए ग्राम रामपुर ग्रांट तक जाती है । इसकी कुल लम्बाई लगभग तीन किलो मीटर है। जनहित मे इसको बनवाया जाना अति आवश्यक है। कृपया इसको बनवाने के लिए अपने स्तर से आदेश देने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।

आपका :- रावेन्द्र सिंह चौहान , मण्डल अध्यक्ष लखनऊ , भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी।
मो0 न0 :-0 94 15 90 86 86

हरदोई: से: ब्यूरो: कुलदीप सिंह: खोज जारी है. न्यूज: चैनल: की खास रिपोर्ट:

No comments