Breaking News

फर्रूखाबाद: जमीनी विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज/ फर्रूखाबाद: रेल्वे एक्ट के तहत 21पर आरपीएफ ने किया मुकदमा दर्ज/ फर्रूखाबाद: अवैध शराब का जखीरा आबकारी टीम ने पकड़ा/ फर्रूखाबाद: मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना से ननकू की विधवा को मदद दिलाने को डीएम ने दिलाया भरोसा/ फर्रूखाबाद: डीएम की रडार पर लेखपाल चेतावनी देकर छोड़ा/ फर्रूखाबाद: ट्रेक्टर की ट्राली से टकराई बाईक दो की मौत तीसरा गंभीर।।।

फर्रूखाबाद: जमीनी विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज।।

फर्रुखाबाद --बीते दिन भूमि कब्जा करने का विरोध होने पर दबंगो ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस नें सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला दनिया निवासी रामवीर पुत्र भारत सिंह नें कोतवाली पुलिस ने तहरीर दी। जिसमे कहा कि बीते दिन नीब करोरी गाँव में अपना प्लाट देखने के लिए गया था। उसी समय गाँव के दशरथ सिंह, डेगराज उर्फ जितेन्द्र पुत्र मंगुलाल व मुकेश पुत्र रघुवीर उसके प्लाट में निर्माण कार्य करा रहे थे। जब इसका विरोध किया तो दबंग हमलावर हो गये। जमकर गाली-गलौज करने लगे तो रामवीर ने अपने भाई रामशंकर को फोन कर बुला लिया। तो दबंगों नें उसके भाई पर जानलेवा फायरिंग कर दीऔर रामशंकर को लाठी डंडो से पीट दिया। पुलिस नें तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
=======================================

फर्रूखाबाद: रेल्वे एक्ट के तहत 21पर आरपीएफ ने किया मुकदमा दर्ज।।

फर्रूखाबाद-- रेलवे के नियम तोडऩे के चलते 21 को रेलवे सुरक्षा बल ने दबोच लिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। आरपीएफ नें फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पपरिसर से यार्ड, प्लेटफार्म, एफओबी, मालगोदाम आदि क्षेत्र के कुल 21 लोगों को रेलवे एक्ट के उलंघन में गिरफ्तार किया गया। जिसमे से कुल 7 यात्रियों के बीच अवैध रूप से सामग्री बेंच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ 144 ,147 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
=======================================

फर्रूखाबाद: अवैध शराब का जखीरा आबकारी टीम ने पकड़ा/

फर्रुखाबाद--कमालगंज आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव अखमेलपुर के पास से वहीं के निवासी सर्वेश पुत्र छक्कूलाल को 292 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। वह अखमेलपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब बेचने का काम करता है। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता व प्रधान आबकारी सिपाही श्यामवरन सिंह ने सर्वेश के बिरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। टीम की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
=======================================

फर्रूखाबाद: मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना से ननकू की विधवा को मदद दिलाने को डीएम ने दिलाया भरोसा।।

फर्रुखाबाद--थाना मेरापुर के गांव महमदपुर की विधवा कांती देवी ने समाधान दिवस पर डीएम मानवेंद्र को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई। महिला ने डीएम को अवगत कराया कि मेरे पति नन्हकू की 2 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। मैं गरीब हूं मेरे स्वर्गीय पति नन्हकू के नाम गांव में 2 बीघा जमीन है। उसी से परिवार का मुश्किल से भरण पोषण होता है। महिला ने शासन से आर्थिक सहायता व पेंशन एवं कृषि बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने कान्ती देवी को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए दिलवाये जाने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल रूद्र प्रताप को निर्देशित किया। कांती देवी ने थानाध्यक्ष से अपने पति की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मांगी तो थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया।
डीएम के निर्देश पर थानाध्यक्ष आरके रावत ने कांती को तुरंत ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी।
कांती देवी अपने 8 वर्षीय पुत्र नितेश 6 वर्षीय पुत्र हर्वेश व जेठ पूरन सिंह व हेमराज के साथ समाधान दिवस पर गयी थी।
परिजनों ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि डॉक्टरों ने नन्हकू की गलत तरीके से पीएम रिपोर्ट तैयार की है। क्योंकि ननकू को मार कर पानी में फेका गया था। पानी में डूबने से ननकू की मौत नहीं हुई है।
=======================================

फर्रूखाबाद: डीएम की रडार पर लेखपाल  चेतावनी देकर छोड़ा।।


फर्रुखाबाद --थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने जनता की समस्याओं को सुना तथा अलग-अलग गांवों से समस्यायें लेकर आये ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया तथा वहीं ग्राम कडि़उली में ग्राम समाज की अवैध कब्जे की शिकायत प्रधान राजकुमार सिंह यादव ने डीएम से की थी तथा हलके के लेखपाल अरुण कुमार की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने लेखपाल का नाम नोट करके उस पर कार्रवाई करने की बात कहीं। थाना पुलिस के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुल 5 प्रार्थना पत्र आए थे, जिनमें एक का निस्तारण हो गया। बाकी चार प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। समाधान दिवस में आये ग्रामीणों ने ग्राम सभा गनीपुर जोगपुर के लेखपाल मान सिंह राजपूत की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने लेखपाल को चेतावनी भरे लहजे में सुधर जाने की बात कहीं। इस मौके पर कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव, कस्बा इंचार्ज सुबोध कुमार यादव, भभूति प्रसाद, नितिन कुमार, राजस्व विभाग सिरौली के लेखपाल इंस्पेक्टर, बरतल के लेखपाल जगदीप सिंह यादव, मान सिंह राजपूत, निशा मिश्रा, ज्योति शर्मा, लेखपाल चंदनी राज कुमार सिंह आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।
=======================================

फर्रूखाबाद: ट्रेक्टर की ट्राली से टकराई बाईक दो की मौत तीसरा गंभीर।।

फर्रुखाबाद --ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसे बाइक सवार युवकों को आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई व तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव घर आते ही कोहराम मच गया।
कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नीतेश पुत्र झुनकू लाल अपनी अपाचे बाइक से अपने साथी शिवम निवासी अम्बेडकर नगर व राहुल तिवारी के साथ फर्रुखाबाद की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार देर रात जलालाबाद के निकट बाइक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई। इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। जिसके चलते नीतेश व राहुल की मौके पर ही मौत हो गई व तीसरा साथी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया व घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। नीतेश का शव घर आते ही कोहराम मच गया। नीतेश का 14 फरवरी 2019 को विवाह हुआ था। राहुल तिवारी शास्त्री नगर में अपनी ननिहाल में रह रहा था। मूल रूप से जलालाबाद का रहने वाला हैं। उसके शव को पुलिस ने जलालाबाद में ही परिजनों को सौंप दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन नीतेश का शव लेकर घर आ गये। जहां पहुंचते कोहराम मच गया। नितेश चार भाइयों में सबसे छोटा था।।।

 फरुखाबाद: से: ब्यूरो: बिनोद कुमार दिक्षित के साथ/ सुनील कुमार शुक्ला खोज जारी है. न्यूज चैनल: की: खास रिपोर्ट:

No comments