Breaking News

फर्रूखाबाद: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंग होम के खिलाफ सीएमओ को आपत्ति दर्ज कराई

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंग होम के खिलाफ सीएमओ को आपत्ति दर्ज कराई।
फर्रुखाबाद --अबैध नर्सिंग होम संचालन के खिलाफ मुहीम छेड़ते हुए आज जिला अध्यक्ष कांग्रेस विजय कटियार ने सीएमओ कार्यालय में जाकर जनपद फर्रुखाबाद में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एवं सीएमओ तथा उनके अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा निजी हॉस्पिटल से सांठगांठ करके एनओसी निर्गत कर .चलाएं जा रहे अवैध निजी अस्पतालों के संदर्भ में एवं डॉक्टर की लापरवाही से हो रही मौतों को लेकर. मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर जोरदार विरोध लिखित रूप में व्यक्त किया ! इस मौके पर खालिद उस्मानी, अभय यादव, सुधीर सिंह आदि रहे
=======================================

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर सहित कई उपनिरीक्षकों के किये तबादले
फर्रुखाबाद--पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्र ने कई उपनिरीक्षक व इंस्पेक्टर की तैनाती व चौकी इंचार्जों का तबादला कर दिया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय की कोतवाली कायमगंज में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध पद पर तैनाती की गई है। कायमगंज के उपनिरीक्षक मीनेश चौधरी को बीबीगंज चौकी का इंचार्ज बनाया गया। थाना मऊदरवाजा के दरोगा स्वदेश कुमार की रायपुर चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। कोतवाली कायमगंज के उपनिरीक्षक नरसिंह यादव का थाना मऊदरवाजा तबादला किया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह का व सद्दाम खान का थाना मऊदरवाजा एवं शादाब खान का कोतवाली कायमगंज के लिए तबादला किया गया है।
पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक आनंद शर्मा को एसपी का पीआरओ बनाया गया जबकि एसपी के पीआरओ हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को कादरी गेट चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। कादरी गेट चौकी इंचार्ज को नकास चौकी का प्रभारी बनाया गया। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह को आईटीआई चौकी का प्रभारी बनाया गया।
पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक रहमत का को थाना नवाबगंज भेजा गया। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक जगदीश कुमार को चौकी राजपूताना का प्रभारी बनाया गया है।

No comments