Breaking News

फर्रूखाबाद: बस हादसे में मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने विजय कटियार पहुंचे

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: बस हादसे में मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने विजय कटियार पहुंचे
फर्रुखाबाद -- छिबरामऊ  बस हादसे मे भोजपुर विधानसभा के ग्राम उगरापुर के एक ही परिवार के 5 सदस्य (लईक व उनकी पत्नी ,2 बेटे ,1बेटी) पूरा परिवार  जान गवा गए थे ! उनके परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कटियार उनके घर जाकर उनके परिजनों से मिले बाद में उन्होंने कहा कि जिसका  परिवार चला गया इस हादसे में उसके परिवार को ₹200000 देकर के प्रदेश सरकार जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है सरकार को चाहिए कि तत्काल बस हादसे में मरे हुए परिवार के लोगों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान  करनी चाहिए ! शोक संवेदनाएं व्यक्त करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कटियार के साथ खालिद उस्मानी, संजय राठौर, अभय यादव, राजीव कुमार, अजीत सिंह, सुधीर सिंह आदि रहे ।
[13/1, 7:39 pm] खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: बीजेपी प्रदेश परिषद कार्यकारिणी में जिले के चार नेता
फर्रुखाबाद --भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने प्रदेश के कई लोगों को प्रदेश परिषद सदस्य बनाया है। जिसमें फर्रुखाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष भाष्करदत्त द्विवेदी व कायमगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुनील चक को प्रदेश परिषद सदस्य मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी मिलने से जनपद के नेताओं ने तीनों लोगों को बधाई दी। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। कई लोगों ने उनके निवास पर जाकर माला पहनायी और मुंह मीठा कराया। भाष्करदत्त द्विवेदी ने बताया कि इस बार कार्यकर्ताओं को पार्टी से सीधे जोड़़ा गया है। जो व्यक्ति पार्टी के लिए कार्य करेगा वही पदाधिकारी बनाया जायेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के मनोनीत होने पर उनके निवास पर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं कायमगंज नगर पालिका के चेयरमैन सुनील चक को भी लोग बधाई दे रहे हैं। सुनील चक ने बताया कि मैं छोटा कार्यकर्ता हूं पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसका मैं बखूबी निर्वहन करुंगा।
[13/1, 10:03 pm] खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे नर्सिंग होम से नवजात शिशु को कुत्ता लेकर भागा
फर्रुखाबाद--नवजात शिशु को अस्पताल के अंदर से कुत्त्ता द्वारा उठाकर ले जाने के चलते उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कर्नलगंज नगलादीना निवासी रवि कश्यप पुत्र रामरतन कश्यप का दो वर्ष पूर्व मन्नीगंज निवासी कंचन के साथ विवाह हुआ था। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति ने उसे आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सोमवार को ९:३० पर कंचन ने पुत्र को जन्म दिया। नर्सिंगहोम कर्मचारियों द्वारा जच्चा को आपरेशन डियेटर से निकालकर जर्नल वार्ड में शिफ्ट करने ले गये थे। इस दौरान ओटी का दरवाजा खुला रहा, उसी दौरान आवारा कुत्ता ओटी के अंदर जा घुसा और ट्रे में रखे नवजात शिशु को अपने जवड़े में दवाकर बाहर चल दिया। ओटी से बीस कदम बाहर जाने तक वहां बैठे कुछ लोगों ने कुत्ते को बच्चा ले जाते देखा तो शोर करते हुए कुत्ते से बच्चे को छुड़ा लिया। ओटी से घटना स्थल तक बच्चे का ब्लड निकलकर गिर गया। वहीं बच्चे की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान नर्सिंगहोम के कर्मचारी व चिकित्सक फरार हो गयेे। वहीं परिजनों ने सूचना पुलिस व 100 डायल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान परिजनों का वहां मौजूद कुछ लोगों से विवाद होने लगा। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दे दी। एसपी द्वारा तत्काल शहर कोतवाल से मामले की जांच किये जाने की बात कहीं गई। शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और मामले की जानकारी की। शहर कोतवाल ने सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क कब्जे मे ले ली। इस दौरान परिजनों ने नर्सिंगहोम संचालक व कर्मचारियों व चिकित्सक के विरूद्ध मामले की तहरीर दी। वहीं नर्सिंग होम के कुछ लोगों का कहना हैं कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। कर्मचारी के लापरवाही से मृत बच्चे को कुत्ते ने मुंह में दबाया। नर्सिंगहोम के लोगों का यह भी कहना हैं कि मरीज के परिजनों ने कार्य में वादा उत्पन्न करते हुए लेकर चले गये और नर्सिंंग होम में तोडफ़ोड़ की। पुलिस दोनों मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। शहर कोतवाल से फोन पर करना चाहीं तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुये प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट व सीएमओ को जांच के निर्देश दिये। जिसके चलते घटनास्थल पर मुख्य चिकित्साधिकारी व प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट सुनील यादव ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और अस्पताल में ताला लगाने के निर्देश दिये। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के पास रजिस्टर्ड नहीं है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही अस्पताल का संचालन किया जा रहा था।

No comments