Breaking News

फर्रूखाबाद: पूर्व सीएम ने किया करगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण

फखोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: पूर्व सीएम ने किया करगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण

फर्रुखाबाद-- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज करगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने आये यहां सूबे की योगी सरकार पर वह जमकर बरसे सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को बांटना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। हमारे लिए सभी वर्ग और  धर्म बराबर हैं। हम समाजवाद में विश्वास रखते हैं। यूपी में विकास के नाम पर सूबाई सरकार पूरी तरह विफल है। हमारी सरकार आने पर हम सीएए को हटाकर रहेंगे। पूर्व सैनिक कारगिल शहीद राकेश यादव की प्रतिमा के अनावरण पर यहां बतौर मुख्य अतिथि पुठरी नगला जब्ब पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता राम का नारा देते हैं और अपनी भाषा को संयमित ही नहीं रख पाते। हम एनआरसी की चर्चा को बंद नहीं कर सकते। भाजपा भारत का विभाजन करना चाहती है लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जायेगा। कहा कि योगी सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार, लूट की घटनायें बढ़ी हैं। नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया गया। आम जनता यहां पूरी तरह कराह उठी है। श्री यादव बोले कि देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने चैपट कर रख दिया। राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा के नेता आपस में ही एकजुट नहीं हैं तो देश को क्या एकजुट करेंगे।
इससे पहले हाइबे पर स्वागत करने सपा के भोजपुर प्रभारी अरशद जमाल, जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, सपा नेता सचिन सिंह यादव लव, इलियास अंसारी, योगेन्द्र सिंह यादव जग्गू आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहीद सैनिक की पत्नी श्रीमती मिथलेश यादव, पुत्र राजन यादव व चन्दन यादव से अलग से मूर्ति अनावरण के बाद बातचीत की।
=======================================

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: डीएम ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्धघाटन
फर्रुखाबाद --जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गंगा तट स्थित मेला रामनगरिया में फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। डीएम श्री सिंह ने विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये विकास सम्बंधी प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी की। श्री सिंह ने निर्देश दिया कि मेला प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभानवित किया जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल मिश्र, एसडीएम सदर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
=======================================

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: बंदेमातरम यात्रा निकाल हिंदू महासभा ने दिखाई ताकत
फर्रूखाबाद-- हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गो पर जोरदार वंदेमातरम् यात्रा निकालकर चेतना को जागृत किया। महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, महामंत्री सौरभ मिश्रा एवं अंकित तिवारी के नेतृत्व में नेता सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में दोपहर बाद पंडाबाग मंदिर से वंदेमातरम् यात्रा निकाली गई। वंदेमातरम् यात्रा चौक बाजार, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा, पक्का पुल, घुमना बाजार होकर स्वराज कुटीर पहुंची। यात्रा में मुख्य अतिथि सदानंद पांडेय महाराज, ज्ञानी जी महाराज एवं ईश्वरनाथ जी महाराज प्रमुख रूप से शामिल रहे। अन्य हिन्दू संगठनो के नेता भी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान मुनीश मिश्रा, राजीव दीक्षित, अभिषेक बाजपेयी, अमित ठाकुर, किशन मिश्रा, विजय अग्रवाल, अशोक यादव, राज आर्यन, सत्यवृत पांडेय, भानू, मोनू आदि समर्थकों ने वंदेमातरम् जय श्रीराम के नारे लगाये गये। यात्रा में देवेन्द्र दुबे, आशीष अग्रवाल, सौरभ श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, कपिल गुप्ता, शिवम, मनीष अग्रवाल, आशू अग्निहोत्री, धर्मेन्द्र कनौजिया सभासद, मोना बाजपेयी, रामसेवक गुप्ता, जुगनू मिश्रा आदि सैकडों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय फोर्स के साथ डटे रहे।

No comments