फर्रूखाबाद: दवा प्रतिनिधियों ने समान काम समान वेतन के लिए ज्ञापन दिया।
फर्रूखाबाद: दवा प्रतिनिधियों ने समान काम समान वेतन के लिए ज्ञापन दिया।
फर्रुखाबाद ---अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों नें कलेक्ट्रेट पंहुचकर ज्ञापन सौपा और जल्द कार्यवाही की मांग की। उत्तर-प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रीजेटेटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीप प्रकाश दुबे और सचिव अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में दवाप्रतिनिधि आवास विकास चौकी के निकट एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने श्रममंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौपा। जिसमे दवाप्रतिनिधियों नें कहा कि सेल्स प्रमोशनल एम्पलायज एक्ट 1976 को सुरक्षित रखा जाए, न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए, श्रम कानून में बदलाब बंद हो, इलेक्ट्रानिक उपकरणों से निगरानी बंद करो, दवा एवं सम्बन्धित उपकरणों पर 0 प्रतिशत जीएसटी लागू हो, समान कार्य पर समान वेतन दिया जाए आदि मांगे रखी। इस दौरान श्याम मोहन शुक्ला, अजित तिवारी, अनूप दुबे, राजशेखर शुक्ला, अनूप दुबे, हरगोविंद सैनी, भूपेन्द्र सिंह, संगीत त्रिपाठी आदि रहे। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास पुलिस चौकी के निकट धारा 144 लगे होंने के बाद भी बिना अनुमति के नारेबाजी करने में यूपीएमएसआरए पर पुलिस शिकंजा कस सकती है। धारा 144 यह कहती है कि जब यह धारा लागू हो तो चार से अधिक व्यक्ति जिला प्रशासन के अनुमति के बिना एकत्रित नही हो सकते। लेकिन यूपीएमएसआरए नें चौकी के निकट नारेबाजी की। जिससे कार्यवाही की तलवार लटक गयी है। आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी नें बताया कि इस तरह से नारेबाजी गैरकानूनी है। वह टीईटी परीक्षा की डियूटी में थे। जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।
फर्रुखाबाद: से: ब्यूरो: विनोद कुमार दीक्षित/ के साथ/ सुनील शुक्ला/ खोज जारी है. न्यूज: चैनल की: खास रिपोर्ट:
=======================================
डाउनलोड: करें: ताजा न्यूज: पढ़ने के लिए ऐप:
www.khojjarihai.com
Email: khojJarihai@gmail.com
=======================================
Chief editor: DP Singh Chauhan (U.P.)
Mobile:- 9453557242
WhatsApp:- 7398518888
=======================================

No comments