फर्रूखाबाद: काव्य पाठ के साथ पदम् भूषण नीरज को दी श्रधांजलि
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: काव्य पाठ के साथ पदम् भूषण नीरज को दी श्रधांजलि
फर्रुखाबाद --पदम भूषण गोपालदास नीरज की जयंती पर लोहाई रोड स्थित सरीन उपचार गृह में अभिव्यंजना की ओर से नववर्ष मिलन व काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
गोपालदास नीरज को सभी कवियों ने श्रद्धांजलि देते हुये काव्य पाठ किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कृष्णकांत अक्षर ने की। अध्यक्षता मुख्य अतिथि बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक जागेश्वर वर्मा ने की तथा संचालन राजेश हजेला ने किया। डाक्टर यशवंत सिंह ने कहा कि गोपालदास नीरज एक सन्यासी थे। मुंबई की चकाचौंध और धन को त्यागकर साधारण कवि के रुप में जीवन जिया। कौशलेंद्र यादव ने कहा नीरज जी एक टाइपिस्ट के रुप में अपना जीवन प्रारम्भ किया और पदम भूषण तक ख्याति प्राप्त की। दिनेश अवस्थी, भारती मिश्रा, राममोहन शुक्ला, राधा वर्मा, सत्यपाल सिंह प्रगल्भ, बृज किशोर सिंह किशोर, देवेंद्र सिंह गौर, मोहन लाल गौड़, रवींद्र भदौरिया, सुरेश गुप्ता, संजय गर्ग, डॉ. रेजीना सहर, महेश पाल सिंह उपकारी, सुरेंद्र पाण्डेय, निमिष टंडन, नलिन श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अनिल प्रताप सिंह, पुष्पा सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
=======================================
खोज जारी है जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: ननकाना साहिब पर हमले की हिन्दू जागरण मंच ने निंदा की
खोज जारी है जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: ननकाना साहिब पर हमले की हिन्दू जागरण मंच ने निंदा की
फर्रुखाबाद --हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा के नेतृत्व में नाला सिम्तसुमाल भगवान सिंह गंगवार के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई। नागरिकता संशोधन बिल लाकर सरकार ने अच्छा कार्य किया है।
साथ ही उन्होंने कहा पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर सिख समुदाय के ऊपर जो हमला किया गया है ये पाकिस्तान का कायराना रवैया है। इस घिनौने कृत्य का उन्हें मुंहतोडज़वाब दिया जायेगा। साथ ही नागरिकता संशोधन बिल की सराहना करते हुये कहा कि यह बिल देशहित में है। वीरांगना वाहिनी की प्रमुख शिवानी गौतम ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुये कहा कि अब समय है कि सबको संगठित होना होगा और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। संचालन मधुकर शुक्ला ने किया। अध्यक्षता भगवान सिंह गंगवार ने की। इस मौके पर अनुपम दीक्षित, अनुज पालीवाल, मयंक गौतम, आशुतोष शुक्ला, शिवम अग्निहोत्री, दिनेश, सीमा सक्सेना, सोनी पाठक, नीलम त्रिपाठी, राजेश दिवाकर, गौरव, पवन वर्मा, अरुण प्रकाश, अभिषेक, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
=======================================
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: टेंट की दुकान पर ताले काट लाखों की चोरी
खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: टेंट की दुकान पर ताले काट लाखों की चोरी
फर्रुखाबाद --बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर के ताले काटकर टेंट की दुकान का सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी गीतम उर्फ प्रीतम ठाकुर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी टेंट हाउस की दुकान कस्बा नवाबगंज स्थित अचरा रोड पर है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले काटकर चार मशीनें डीजे की पार कर दीं। दुकान मालिक गीतम सिंह ने बताया कि चारों मशीनें लगभग 100000 से ऊपर की हैं। दुकानदार ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। कस्बा इंचार्ज सुबोध कुमार तथा कार्यवाहक प्रभारी दरोगा विनोद कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। थाना पुलिस ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।

No comments