Breaking News

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर थाने का किया निरीक्षण कमियों में सुधार करने के दिए निर्देश


खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर थाने का किया निरीक्षण कमियों में सुधार करने के दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद --पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल मिश्र  द्वारा थाना अमृतपुर के निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कर्मचारी बैरिक, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय आदि का सघन निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियो को दूर करने हेतु सम्बन्धित सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।।।
=======================================


 खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: डीएम ऑफिस के आगे अधिवक्ताओं ने सीओ का पुतला फूंका
फर्रुखाबाद --पीटीओ के द्वारा अधिवक्ताओं पर दर्ज कराए गये मुकदमे में कार्यवाही करने से आक्रोशित अधिवक्ताओं नें सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ गौड़ का पुतला फूंक दिया।
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। मंगलवार को बार एसोसिएशन महासचिव संजीव पारिया के नेतृत्व में अधिवक्ता सीओ सिटी का पुतला लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पंहुचे। आक्रोशित अधिवक्ताओं नें कहा मुकदमा फर्जी होनें के बाद भी उसे वापस नही लिया गया । जब आलाधिकारियों नें यह भरोसा भी दिया था। सीओ सिटी मुकदमे में फर्जी फंसाने का प्रयास कर रहे है। अधिवक्ताओं नें मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। बार महासचिव नें कहा कि मुकदमा फर्जी है इसके सबूत भी सीओ और एसपी को दिए जा चुके है लेकिन इसके बाद भी मुकदमे को खत्म ना करके कार्यवाही आगे बढायी जा रही है। जो उचित नही है। जिससे सीओ का पुतला फूंका गया है। आंदोलन मांगे ना मानने तक जारी रहेगा।
=======================================

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: युवती ने फांसी लगा की जान देने की कोशिश परन्तु जान बची
फर्रुखाबाद --संदिग्ध कारणोंवश युवती ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। समय रहते परिजनों ने जान लिया तो आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों ने कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी दिलीप कुमार की 22 वर्षीय पुत्री याचना ने संदिग्ध कारणोंवश घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने समय रहते जान लिया तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में याचना को फांसी के फन्दे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजनों ने कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। डाॅ. अमरेश के मुताबिक याचना की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने उन्हें बताया कि याचना ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

No comments