Breaking News

हरदोई सदर तहसील के अंतर्गत सुरसा थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाने बाले सचिन कुमार पांडे हत्या की वारदात से गमगीन व दुःखी मृतक परिजनों को रविवार को सांत्वना देने वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता धनंजय मिश्रा उनके घर इछनापुर पहुंचे

ब्रेकिंग न्यूज़

खोज जारी हिंदी दैनिक समाचार पत्र की खास खबर

जैसा कि आपको बताएं हरदोई सदर तहसील के अंतर्गत
सुरसा थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाने बाले सचिन कुमार पांडे हत्या की वारदात से गमगीन व दुःखी मृतक परिजनों को रविवार को सांत्वना देने वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता धनंजय मिश्रा उनके घर इछनापुर पहुंचे और घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया ।
बता दें की गुरूवार रात को इछनापुर निवासी सचिन पांण्डेय की अज्ञात लोगों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और शव को ओदरा के पास खाई में फेंक दिया था घटना से व्यथित सचिन के परिजनों को ढांढस बधाने क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता धनंजय मिश्रा मृतक के घर पहुचे और सचिन के पिता रजनीकान्त पांण्डेय को ढांढस बधांते हुए दुखी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुखी परिवार के साथ हर समय खडे रहने की बात कही श्री मिश्र ने कहा कि सचिन पांण्डेय की हत्या बहुत ही दुःखद है तथा हत्या का खुलासा जल्द ही कराने का भी अश्वासन दिया। मृतक की दादी आपबीती सुनाते हुए घटना को लेकर अपने मृतक पौत्र की याद मे रो- रोकर बुरा हाल था। सांत्वना देने वाले लोगों में बहाउद्दीन सिद्दीकी पुरुषोत्तम सिंह गौर स्वतंत्र मिश्र धीरज दीक्षित नृपेन्द्र नाथ मिश्र मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश से संवाद सूत्र उदयवीर सिंह की रिपोर्ट

No comments