Breaking News

फर्रूखाबाद: सीओ एसडीएम ने कपड़े बांटे गरीब कपड़े पाकर खुश हुए

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: सीओ एसडीएम ने कपड़े बांटे गरीब कपड़े पाकर खुश हुए
फर्रूखाबाद--कायमगंज के क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार एवं तहसीलदार ने भट्टा मजदूरों को कपडे भेट किये। मजदूर सर्दी में वस्त्र मिलने से काफी खुश हो गये। कार्यक्रम का आयोजन कायमगंज की साहसी बालिका टीम ने किया था। संस्था के सदस्यों ने करीब एक महीने के दौरान घर-घर जाकर जरूरत मंदों के लिये कपडे एकत्र किये थे। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य खुशबू मिश्रा, शिल्पी मिश्रा, प्रियंका नरगिस, शिवानी, चांदनी, निकेता, अंजू, अंशिका, गुनगुन मौजूद रही।।।
=======================================

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: दबंगों द्वारा की गई फायरिंग को पुलिस बता रही गलत
फर्रुखाबाद --दबंग द्वारा शराब के नशे में की गई जानलेवा फायरिंग से ग्रामीण बाल-बाल बच गये। थाना राजेपुर के ग्राम राजेपुर रठौरी निवासी गौरव उर्फ रूद्र प्रताप सिंह पुत्र अवधेश सिंह ने गांव के श्याम उर्फ कल्लू पुत्र वीर सिंह के विरूद्ध जानलेवा फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में गोले चौहान के पुत्र का बीती रात जन्मदिन समारोह था। इसी दौरान श्याम उर्फ कल्लू एवं उदयवीर पुत्र नरवीर सिंह ने शराब के नशे में गौरव के घर की ओर फायरिंग की। जिससे गौरव आदि लोग गोली लगने से बाल-बाल बच गये। फायरिंग का विरोध करने पर भी दबंगों ने गाली गलौज कर मार डालने की धमकी दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि फायरिंग की घटना नही हुई है, नशे में कहा सुनी हुई थी।।।
========================================


खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: लाखों के जेवरात लेकर महिला बच्चों संग हुई फरार
फर्रुखाबाद --थाना मऊदरवाजा के पावनधाम जसमई दरवाजा निवासी सुशील सिंह की 27 वर्षीय पत्नी राधा देवी बच्चों सहित लाखों के जेबरात लेकर गायब हो गई। राधा थाना राजेपुर के ग्राम सथरा निवासी सूरजपाल की पुत्री है। उसका 12 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। 8 वर्षीय पुत्री कोमल, 4.5 वर्षीय पुत्री सोमल एवं 15 माह का पुत्र रमन को लेकर चली गई। सुशील 5 जनवरी को घर पर नही था तभी राधा तीनों बच्चों को लेकर सास से यह कहकर शाम 6 बजे घर से गई कि बाजार सामान लेने जा रही हूँ। राधा का मोबाइल फोन बंद है। राधा अक्सर फोन नम्बर 7905093187 पर बात करती थी।

No comments