Breaking News

फर्रूखाबाद: मुकदमा वापस लेने के झूठे अस्वासन की खुली पोल अधिवक्ता फिर हुए लामबंद

 खोज जारी है. न्यूज: चैनल/ जिला- संवाददाता फर्रूखाबाद:
=======================================
फरुखाबाद: मुकदमा वापस लेने के झूठे अस्वासन की खुली पोल अधिवक्ता फिर हुए लामबंद। 
फर्रुखाबाद --बीते दिनों पीटीओ द्वारा आठ अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होनें के बाद अधिवक्ताओं नें प्रदर्शन भी किया था। कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने यूटर्न ले लिया था। जिससे अधिवक्ता शांत थे। लेकिन बीते दिनों से पुलिस की गतिविधि फिर से बढने से अधिवक्ता फिर से आंदोलित हो गये। उन्होंने अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषण कर दी। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया नें जिलाधिकारी आदि को भेजे गये पत्र में कहा है कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह के द्वारा निर्माण लिया गया कि यात्रीकर अधिकारी विजय कुमार आनन्द के द्वारा फर्जी घटना बनाकर कई अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस विषय में जनपद के आलाधिकारियों को अवगत भी करा दिया गया था। उनके निर्देश अपर न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया था। बार महासचिव ने कहा कि सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, व पीटीओ बीके आनन्द के द्वारा गलत तथ्य पेश कर निर्दोष अधिवक्ताओं को फंसाया जा रहा है। जिसके चलते बार एसोसिएशन अनिश्चित कालीन न्यायिक कार्य से विरत तब तक रहेगी जब तक सीओ और पीटीओ के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही नही होती। अधिवक्ताओं नें हड़ताल कर नारेबाजी भी की। पता चला है कि पुलिस नें आरोपी कुछ अधिवक्ताओं के घर दबिश भी दी जिससे अधिवक्ता और अधिक आक्रोशित हो गये। कोतवाली फतेहगढ़ में मनोज अग्निहोत्री, राजेन्द्र सिंह यादव, अभिषेक अग्निहोत्री, शेर सिंह यादव, बबलू चौहान, पप्पू चौहान, अरविन्द यादव, बिल्लू दुबे के खिलाफ एक राय होकर मारपीट सरकारी कार्य में बाधा, मोबाइल लूट लेनें और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
=======================================

खोज जारी है. जि० संवाददाता फर्रूखाबाद: पांचाल घाट पर अतिक्रमण करने वालों पर चली जेसीबी 
फर्रुखाबाद --शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया। जिससे व्यापरियों में हडकंप मच गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गयी। जिला प्रशासन रामनगरिया मेले को लेकर तैयारी में है। एसडीएम अनिल कुमार व सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने भारी पुलिस बल के साथ पांचाल घाट पंहुचे और स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा से गंगा पुल तक अतिक्रमण अभियान चलाया। जेसीबी के साथ अधिकारियों और भारी पुलिस बल देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम नें दुकान के आगे लगे टिन आदि को हटवाया। एसडीएम सदर नें बताया कि अतिक्रमण दोबारा ना करने की हिदायत दी गयी। यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्यवाही की जायेगी।

फर्रूखाबाद: से: जिला: ब्यूरो: विनोद कुमार दिक्षित/ के साथ/ सुनील कुमार शुक्ला/ खोज जारी है. न्यूज: चैनल (यू०पी०) की खास रिपोर्ट:

No comments