Breaking News

हरदोई : पंकज सिंह रानी खेड़ा हरपालपुर: आज दि0 3/2020

हरदोई : पंकज सिंह रानी खेड़ा हरपालपुर: आज दि0 3/2020

भाजपा सरकार में किसानों की उपेक्षा से नाराज कांग्रेसियों ने तहसीलों का घेराव किया। सैकड़ों किसानों के साथ तहसील घेराव कर किसान मांग फर्मों में लिखित किसान समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठा कर सरकार को जगाने का काम किया।*
 आज जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई की पांचों तहसीलों का घेराव जोर शोर से किया गया।सैकड़ों किसानों के साथ तहसीलों का घेराव कर हजारों किसान मांग फार्मो को उपजिलाधिकारी/सरकारी प्रतिनिधि को सौंप कर उनके समाधान के लिए आवाज उठाई गई। किसान मांग फार्म के माध्यम से मांग की गई है,कि आवारा पशुओं की वजह से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देना होगा।किसानों की पूर्ण कर्जा माफी हो। बिजली के बिल हाफ किए जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माण हो वरना किसानों को पहरेदारी भत्ता दिया जाए।गन्ने का पूरा भुगतान हो।गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 किया जाए।धान गेहूं की खरीद हाथों हाथों हो। धान का प्रति कुंतल मूल्य ₹2500 किया जाए।सूखा-ओला ₹-बारिश से बर्बाद हुई फसल का तुरंत मुआवजा सरकार दे। गेहूं का प्रति कुंटल दाम ₹3200 हो।आम जनमानस गरीब मजदूर किसानों को आवास शौचालय दिए जाएं।मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी होली से पहले भुगतान की जाए।पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। पात्रों की राशन एवं पेंशन की सुलभता सुनिश्चित की जाए। खाद, बीज कीटनाशक पर 50% छूट दी जाए। महंगे डीजल,महंगी रसोई गैस के दाम आधे किए जाएं।यदि किसानों की समस्याओं को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया तो हजारों किसान साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

हरदोई: पंकज सिंह रानी खेड़ा हरपालपुर: *किसान मांग पत्र उपजिलाधिकारी सवायजपुर को उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य सवायजपुर विधानसभा प्रभारी अनुपम दीक्षित ने किसानों द्वारा भरे गये मांग पत्र सौपे*
*प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष हरपालपुर श्री पवन सिंह ब्लाक अध्यक्ष भरखनी श्री विदुर तिर्वेदी ब्लाक अध्यक्ष सांडी श्री डॉक्टर सी पी सिंह  नगर काँग्रेस अध्यक्ष पाली आहद अली*
*श्री उमर दराज खान श्री शानू सिंह श्री रामेंद्र सिंह तोमर श्री संतोष कुशवाह श्री कृष्ण कुमार रैदास श्री महावीर सिंह यादव श्री राज कुमार राजपूत श्री राजकिशोर शुक्ला आदि

No comments