Breaking News

मिशन इंद्र धनुष का बच्चों को ड्राप पिला डीएम ने किया सुभारम्भ फर्रुखाबाद

मिशन इंद्र धनुष का बच्चों को ड्राप पिला डीएम ने किया सुभारम्भ
फर्रुखाबाद
--जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने ग्राम बलीपुर के स्कूल में बच्चों को ड्रॉप पिलाकर सघन मिशन इन्द्र धनुष सत्र का शुभारम्भ किया। यहां अनुपस्थिति मिले जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को डीएम ने जमकर लताड लगाई एवं सभी सत्रों में पहुंचकर शत प्रतिशत बच्चो का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये।  डिप्टी सीएमओ डाक्टर दलवीर सिंह ने दोपहर को ब्लाक कमालगंज के ग्राम अमीनाबाद एवं खेमरैंगाई सत्र का निरीक्षण किया। अमीनाबाग में एएनएम श्रीमती रेखा द्वारा डियो लिस्ट अपडेट नही की गई थी।
एएनएम के पास एएनसी का रजिस्टर भी मौजूद नही था। एएनएम द्वारा डियो लिस्ट के आधार पर पूछे गये जबाबो का उत्तर नही दिया गया। जिससे प्रतीत हुआ कि एएनएम द्वारा टीकाकरण में रूचि नही ली जा रही है। एएनएम ने बताया कि शेखपुर उपकेन्द्र का चार्ज भोजपुर उपकेन्द्र की एएनएम श्रीमती शांति देवी के पास है। परन्तु शांति देवी ने उपकेन्द्र पर तैनात रेखा को उपकेन्द्र की चाबी उपलब्ध नही कराई है। जिसके कारण एएनएम रेखा द्वारा क्लीनिक का नियमानुसार संचालन नही किया जा रहा है।

No comments