Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीजी ने सुनी जनता की फरियाद
फर्रुखाबाद
--सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सदर तहसील में पहुंचे कानपुर परिक्षेत्र के एडीजी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों को सुधर जाने की चेतावनी दी। यहां जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर मातहतों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सदर तहसील पहुंचे एडीजी के सामने आये एक फरियादी ने बताया कि 10 दिन पूर्व घटना हुई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है जिस पर एडीजी ने थाना अध्यक्ष नबावगंज को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पहले से मौजूद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार मिश्र के सामने फरियादियों की लम्बी कतारें लगी रहीं।
यहां शहर के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द की रहने वाली सरोज देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह ने फरियाद करते हुए कहा कि वह अपनी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण करवा रही हैं लेकिन मोहल्ले के ही सपा नेता बबलू उर्फ रवीन्द्र झूठी शिकायत कर उनका लैट्रीन टैंक पालिकाकर्मियों द्वारा कई बार तुड़वा चुके हैं। कहा कि बबलू, राजेश व उनके परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसी तरह अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्यायें सुनाई हैं।

No comments