हरदोई: बिना काम के घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्व लाॅकडाउन एवं धारा 144 का उल्लघंन के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करायें- जिलाधिकारी !
हरदोई:- बिना काम के घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्व लाॅकडाउन एवं धारा 144 का उल्लघंन के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करायें- जिलाधिकारी !
बिना अनुमति वाहन लेकर निकलने वालों के वाहन सीज करने की कार्यवाही करें:- पुलकित खरे
घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य:- डी0एम0
उचित दूरी बनाये रखने के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग का शतप्रतिशत पालन करायें!!!
========================================
हरदोई:- 10 अप्रैल 2020ः- कोरोना संक्रमण महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज शहर के अलावा नगर पंचायत कछौना में लाॅकडाउन निरीक्षण के दौरान हो रही गतिविधियों का जायजा लिया। शहर के सिनेमा चैराहे एवं लखनऊ चुंगी पर रूक कर जिलाधिकारी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना काम के घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्व लाॅकडाउन एवं धारा 144 का उल्लघंन के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिओ सिटी विजय राणा को निर्देश दिये कि शासन द्वारा घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है इस लिए चैराहों आदि स्थानों पर बिना मास्क लगाये निकलने वालों लोगों पर भी कड़ी कार्यवाही करायें, इसके अलावा जो लोग बिना अनुमति दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लेकर निकलने वालों के वाहन सीज करने की कार्यवाही करें तथा लाॅकडाउन का शतप्रतिशत पालन कराया जायें!!!
=======================================
सी0एस0एन0 पीजी कालेज में बनाये गये कोरोन्टाइन सेण्टर का निरीक्षण किया तथा उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव एवं नायब तहसीलदार से कोरोन्टाइन लोगों के खाने-पीने आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि जिन लोगों को कोरोन्टाइन सेण्टर में 14 दिन हो गये है उनकी पुनः जांच करायें और जांच आख्या ठीक आने पर ही उन्हें घर भेजा जायें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कछौना के निरीक्षण में जाते समय जगह-जगह रूक कर मोटर साईकल एवं कार आदि से निकलने वालों लोगों की जांच कराई, तथा लोगों से कहा कि बिना काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें। नगर पंचायत कछौना के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कछौना बाजार एवं रिहायसी इलाकों में घूमकर लाॅकडाउन का निरीक्षण किया तथा कुछ मेडिकल, परचून आदि दुकानों पर भीड़ को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिये दुकान के बाहर चूने से एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे बनाये तथा दवा आदि लेने आने वाले लोगों से उचित दूरी बनाये रखने के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग का शतप्रतिशत पालन करायें!!!
=======================================
नगर पंचायत कछौना की ओर से संचालित सामुदायि रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देश दिये कि सामुदायिक रसोई में आने वाले हर गरीब, असहाय, दिव्यांग आदि को दोनों समय भोजन की व्यवस्था करायें तथा किसी गरीब को भूखे भेट न रहने दें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एक निर्धन महिला को खाद्यान्न प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सण्डीला मनोज कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कछौना, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछौना सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहें!
हरदोई: ब्यूरो- धनूषपाल सिंह / खोज जारी है. न्यूज- चैनल- की- खास- रिपोर्ट!


No comments