Breaking News

हरदोई:- कब टूटेगा सरकारी अस्पताल से आशा बहुओं का तिलिस्म फिर लगा अवैध धन उगाही करने का आरोप !

हरदोई:-  कब टूटेगा सरकारी अस्पताल से आशा बहुओं का  तिलिस्म फिर लगा अवैध धन उगाही करने का आरोप !

=======================================

हरदोई:  हरदोई का सरकारी अस्पताल अवैध धन उगाही का अड्डा बन गया है और पूरा एक गिरोह बना कर पीड़ितों से अवैध धन उगाही की जाती है।और इस अवैध धन उगाही की सबसे अहम कड़ी जो है वह आशा बहु है जिसको मोहरा बना स्वास्थ विभाग द्वारा  पूरा खेल खेला जाता है! प्रकरण विस्तार से! कैसे खेला जाता है! खेल
=======================================

हर गांव में आशा बहुए तैनात है नियम पूर्वक 1000 की आबादी पर एक आशा बहु की तैनाती होनी चाहिए सूत्रों के अनुसार  भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने अवैध धन उगाही के लिए इससे कम आवादी पर भी आशा बहुओं की तैनाती पैसा लेकर की गई है!लेकिन यह आशाबहू अपने कार्य क्षेत्र में उपलब्ध न हो कर ज्यादतर समय सरकारी अस्पताल में ही रहती है!
भारत देश की लगभग 70 परसेंट आवादी गांव में निवास करती है! गांव से संबंधित होने के कारण आशा बहुओं को बखूबी पता होता है! कि किस गांव में कौन महिला गर्भवती है! डीलीबरी के समय संबंधित आशाबहू उसे सरकारी अस्पताल या तो साथ ले आती है! या तो मरीज़ के संबंधित घर वाले एम्बुलेंस को फोन करके बुला लेते है! लेकिन जैसे ही एम्बुलेंस को फोन आता है संबंधित आशाबहू को खबर हो जाती है! जिस कारण आशा एम्बुलेंस पहुचने पर मरीज को भर्ती होने से पूर्व वही अस्पताल परिसर में ही रिसीव कर लेती है।भोले भाले गांव के लोग संबंधित आशा को अपने गाँव का जान कर उस पर विश्वास कर लेते है यही विश्वास उनकी गलती होती है! फिर संबंधित आशा अच्छे इलाज के नाम पर पीड़ितों से पैसा बसूलती है! सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवैध धन उगाही में स्वस्थ बिभाग के कर्मचारियों से लेकर एम्बुलेंस कर्मी व आशाबहु सामिल रहती है!
अब तक कि गई शिकायत पर नही हुई कोई भी कार्यवाही
समय समय पर हरदोई स्वास्थ विभाग के अवैध धन उगाही के वीडियो व पीड़ितों के बयान सोसल मीडिया व न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित होते रहते रहे है! लेकिन आज तक कोई भी प्रभावशाली कार्यवाही नही हुई है! जिससे प्रतीत होता है कि सब कुछ उच्च स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शह पर हो रहा है।आज तक किसी भी शिकायत पर कोई प्रभावशाली कार्यवाही नही हो सकी है! जिस कारण जम कर अवैध धन उगाही की जा रही है.अभी पूर्व में एस0एन0सी0यू0में तैनात सुनीता नाम की कर्मचारी का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था और कार्यवाही के नाम पर सुनीता को लेबर रूम में ट्रांसफर कर दिया गया।भ्रष्टाचार पर की गई कार्यवाही से समझा जा सकता है! कि अधिकारी खुद ही भ्रस्टाचारियो का बचाव किस कदर कर रहा है!
नया प्रकरण!
यह संबंधित नया प्रकरण दिनांक 07/04/2020 ग्राम चुन्नी पुरवा का है इस गाँव की निवासिनी अनीता पत्नी विनोद के घरवालों ने डिलीबरी कराने के लिए एम्बुलेंस को फोन किया एम्बुलेंस कुछ समय बाद पहुच गई व गर्भवती महिला अनीता को लेकर अस्पताल आ गई जहां गेट पर ही गांव की आशाबहु मिल गई व  डीलीबरी से पहले ही संबंधित आशा ने 3000 रुपये ले लिए व डीलीबरी के बाद बच्चा कमजोर होने की बजह से एस0एन0सी0यू0 भर्ती करा दिया! पीड़िता के अनुसार जहाँ पर तैनात संबंधित नर्स ने अवैध धन उगाही की।जब पीड़िता से और पैसे की माग की गई तब पीड़िता ने परेशान हो कर अपनी आप बीती सुनाई ! लगाए गए आरोपो में कितनी सच्चाई है यह जाच के बाद ही सामने आ सकेगा लेकिन सवाल यह उठता है! कि निष्पक्ष जांच करेगा कौन!
कब टूटेगा अशाबहुओ व दलालो का तिलिस्म!
शाम होते ही आशा बहुओं व दलालो का जमावड़ा सरकारी अस्पताल में लगना सुरु हो जाता है जिससे सिध्द होता है! कि संबंधित स्वास्थ विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी विभाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार पर गभीर नही है! जो बेहद ही चिंता का विषय है! और जब भी कोई शिकायत होती है! तो मात्र खानापूर्ति करते हुए! शिकायत को बंद कर दिया जाता है! और ज्यादातर भ्रष्टाचार का ठीकरा आशा बहुओं के सर पर फोड़ दिया जाता है!

हरदोई: रिपोर्ट: धनुषपाल सिंह / खोज जारी है. न्यूज- चैनल- की- खास- रिपोर्ट!

No comments