Breaking News

हरदोई - 245 लीटर कच्ची शराब, लगभग 4200 किलोग्राम लहन एवं 10 शराब की भट्ठियां बरामद कर 12 अभियोग दर्ज!

245 लीटर कच्ची शराब, लगभग 4200 किलोग्राम लहन एवं 10 शराब की भट्ठियां बरामद कर 12 अभियोग दर्ज!


आबकारी एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम का कच्ची शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी!

कछौना(हरदोई):* जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी हरदोई रविशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आबकारी एवं बघौली, कासिमपुर तथा कछौना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बघौली के ग्राम मुनेन्द्र पुरवा और थाना कछौना के ठाकुरगंज कंजड़ बस्ती, पूरबखेड़ा हथौड़ा, दीननगर एवं थाना कासिमपुर के घुसपहा एवं नौधा कंजड़बस्ती में  आकस्मिक दबिश दी गई, दबिश  के दौरान लगभग 245लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 4200 किलोग्राम लहन एवं 10 शराब की भट्ठियां बरामद हुईं, शराब  एवं भट्ठियों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया। कुल 8 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुल 12 अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दर्ज किये गए। आबकारी टीम में  आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 दिलीप वर्मा, हेड कांस्टेबल, राम प्रकाश, मकसूद आलम, उपेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल राजेश वर्मा, पंकज कुमार 1, बघौली पुलिस टीम से थाना प्रभारी फूल चंद्र सरोज, कछौना कोतवाल राय सिंह तथा कासिमपुर कोतवाल ब्रजेश सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे!!!
=======================================

डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट!

No comments