Breaking News

तीन दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव नदी में उतराता मिला,हत्या की आशंका!

तीन दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव नदी में उतराता मिला,हत्या की आशंका!


तीन दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव नदी में उतराता मिला,हत्या की आशंका!



तीन दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव नदी में उतराता मिला,हत्या की आशंका!

हरपालपुर/हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव निवासी एक युवक अपने घर से तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गया था।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता न चलने पर पुलिस को घटना की तहरीर दी गयी थी।बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बेडिजोर पुल के पास रामगंगा नदी में एक शव को उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव निवासी कुलदीप पुत्र राजेन्द्र बीती 20 अप्रेल को घर से कपड़े पहनकर निकला था।लेकिन वापस घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन की।लेकिन कुलदीप का कोई पता नही चल सका था।आखिरकार अगले दिन परिजनों ने कुलदीप की गुमशुदगी की थाने पर तहरीर दी थी।बुधवार की सुबह पलिया-दहेलिया मार्ग पर वेडीजोर पुल के नीचे रामगंगा नदी में एक युवक का नग्न अवस्था मे शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर लोगो से शिनाख्त कराई।तथा इसके उपरांत पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।मृतक परचौली निवासी राजेन्द्र का पुत्र कुलदीप है।जिसकी अभी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उसके कोई भी संतान नही है।तथा वह दो भाई व तीन बहन है।भाईयो में वह सबसे बड़ा था।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुँचकर घटना से सम्बंधित तमाम बिंदुओं की जांच पड़ताल की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

डीपी सिंह चौहान ( संपादक ) खोज जारी है. न्यूज: चैनल- की- खास- रिपोर्ट!

No comments