आज़मगढ़ जिला के सगड़ी तहसील सभागार में सभासदों की शपथ ग्रहण में उड़ी नियमों व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों में मनोनीत सदस्यों को सगड़ी तहसील मुख्यालय पर दिलाई गई शपथ।
आज़मगढ़ जिला के सगड़ी तहसील सभागार में सभासदों की शपथ ग्रहण में उड़ी नियमों व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां।
प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों में मनोनीत सदस्यों को सगड़ी तहसील मुख्यालय पर दिलाई गई शपथ।
सगड़ी तहसील की चारों नगर पंचायतों के लिए सरकार द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों को शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम सगड़ी के सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार करते हुए सैकड़ों लोग भीड़ के साथ पहुंचे मीटिंग हॉल में।
दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रशासन के अलावा चारों नगर पंचायतों के पदाधिकारी और चेयरमैन सहित भाजपा के तमाम नेता भी उपस्थित रहे इतना ही नहीं ज्यादातर लोगों ने तो मास्क भी नहीं पहना था जो कि साफ-साफ फोटो में देखा जा सकता है।
जब प्रशासन की नाक के नीचे- अनुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली सत्ताधारी पार्टी के माननीय नेता जी लोग ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखाई देरहे हैं तो आम जनता से क्या उम्मीद की जासकती है।
ब्यूरो: मंडल- आजमगढ़- रोशन लाल खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।


No comments