Breaking News

शाहजहांपुर:- रेडीमेड व्यापारियों ने चीनी सामान की जलाई होली!

शाहजहांपुर:- रेडीमेड व्यापारियों ने चीनी सामान की जलाई होली!


शाहजहाँपुर! रेडीमेड व्यापारियों द्वारा चीनी सामान जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। तथा चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बहादुरगंज चौराहे पर चीनी सामान के बहिष्कार के संबंध में रेडीमेड कपड़ा व्यापार मंडल द्वारा एक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जूतों से पिटाई की गई तत्पश्चात टीवी, मोबाइल, चाइनीस, कपड़े, खिलौने आदि की होली जलाई गई। इस प्रदर्शन में कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल मिश्रा, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम रितेश टंडन, सुरजीत सिंह, रमीत सिंह टुटेजा, इंदरप्रीत सिंह, डॉ. मलिक एहतेशाम, मनोज श्रीवास्तव, विवेक बब्बी, गुड्डू पंडित, यश यादव, गौरव श्रीमाली आदि व्यापारी उपस्थित रहे!

रिपोर्टर: सानू सिंह चौहान खोज जारी है न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट!

No comments