Breaking News

शाहजहांपुर:- सिरफिरा युवक पानी की टँकी पर चढ़कर देना लगा आत्महत्या की धमकी!

शाहजहांपुर:- सिरफिरा युवक पानी की टँकी पर चढ़कर देना लगा आत्महत्या की धमकी!

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में एक सिरफिरा युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि लड़की के शादी से इंकार करने पर वह पानी की टंकी पर चढ़ा था। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ कर्मी पहुंचे। जहां दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया। नीचे उतरने के बाद युवक बेरोजगार होने और राशन के लिए तरसने की दुहाई देने लगा। समझाने के बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के ककरा कलां मोहल्ले ककरा कलां निवासी कासिम सोमवार को सुबह आठ बजे मोहल्ले में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और जोर जोर से चिल्ला कर आत्महत्या की धमकी देने लगा ! लोगों के मुताबिक कासिम यह लड़की से प्यार करता था। उसके शादी से इंकार करने के क्षुब्ध होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया ! युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में 112 नंबर एवं फायर बिग्रेड कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब 2 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक प्रातः 10:00 बजे नीचे उतर आया जैसे ही वक्त नीचे उतरा उसने बात बदल दी और कहने लगा कि वह बेरोजगारी से तंग आ चुका है। उसे राशन उपलब्ध नहीं हो पाया है। पुलिस ने समझा-बुझाकर जैसे-तैसे युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व भी उक्त व पानी की टंकी पर चढ़कर ड्रामा कर चुका है !

पानी की टंकी पर चढ़ने वाला युवक कासिम एक वर्ष पूर्व भी टंकी पर चढ़कर ड्रामा कर चुका है। उसे राशन भी मिल चुका है और खाते में 1000 रुपए भी प्राप्त कराए जा चुके हैं। फिलहाल उसे समझा-बुझाकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया !
किरन पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार शाहजहांपुर!!!



डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट !

No comments