हरदोई:- अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

हरदोई- कछौना: वृक्ष मानव जीवन का आधार है। इनसे मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। अधिशासी अधिकारी कछौना पतसेनी को उत्तर प्रदेश योगी सरकार द्वारा रविवार को महा वृक्षारोपण अभियान के तहत 25 करोड़ पौधे लगाए जाने हेतु, जिले की नगर पंचायत कछौना पटसेनी को भी 2183 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था। कछौना पटसेनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ० प्रकाश गोपालन, लिपिक जय बहादुर सिंह व नगर पंचायत कर्मियों ने नगर पंचायत की भूमि पर वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश दिया है। आपको बताते चलें योगी सरकार ने 5 जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। इसी को लेकर सभी जिलों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया था। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के अधिशासी अधिकारी डॉ० प्रकाश गोपालन ने बताया कि जिले की नगर पंचायत कछौना पतसेनी को 2183 पौधे रोहित करने का लक्ष्य दिया गया था। रविवार को डॉ० प्रकाश गोपालन अपने नगर पंचायत के समस्त कर्मियों के साथ नगर की अलग-अलग जगहों पर विभिन्न प्रजातियों के 2183 पौधों का रोपण किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया नगर पंचायत कछौना पटसेनी की कई एकड़ भूमि अलग अलग जगहों पर निकली है। इसी भूमि पर शासन के निर्देश के तहत वृक्षारोपण किया गया, उन्होंने कहा हम सभी को वृक्षों को लगाना ही नहीं हैं, वरन उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। इनसे ही मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, ताकि हमें वायु प्रदूषण से निजात मिल सके, शुद्ध वायु मिली वृक्षारोपण के मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ प्रकाश गोपालन, वरिष्ठ लिपिक जय बहादुर सिंह व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नगर पंचायत की अलग अलग विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश दिया है।
डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments