Breaking News

ललितपुर:- हिस्ट्रीशीटर का नाम जोड़कर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप।

ललितपुर:- हिस्ट्रीशीटर का नाम जोड़कर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप।


कानपुर नगर के चौबेपुर थानान्तर्गत ग्राम विकरू में बीते दिनों हुये गोलीकाण्ड में शहीद आठ पुलिस कर्मियों के मामले में जहां एक ओर पूरा प्रदेश आक्रोश में है। तो वहीं दूसरी ओर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नाम को समाजवादी पार्टी से जोड़कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने में कुछ लोग कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शहर के मोहल्ला बड़ी माता मंदिर के पास रहने वाले बन्टू महाराज उर्फ बसन्त गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया के फेसबुक एकाउण्ट से समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेजा है।

रिपोर्टर:- प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments