Breaking News

ललितपुर:- त्यौहारों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों पर बरतें सावधानियां : डीएम।

ललितपुर:- त्यौहारों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों पर बरतें सावधानियां : डीएम।


 जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में श्रावण मास में निकाली जाने वाली धार्मिक यात्राओं तथा मंदिरों पर होने वाले जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन की तैयारियों के सम्बंध में जनपद के हिन्दु धर्मगुरुओं के साथ आवश्यक बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में महंत नरसिंह मंदिर वेदान्ति महाराज ने कहा कि मार्च के महीने में कोरोना महामारी का प्रकोप हमारे देश में प्रारंभ हुआ, जो समय के साथ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना जैसी भयानक महामारी से सुरक्षा हेतु समस्त श्रद्धालू श्रावण मास में अपने घरों में ही भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर उस पर जलाभिषेक एवं पूजन करें। कोई भी श्रद्धालू शिवजी के मंदिर दर्शन करने के लिए ही जाये। साथ ही एक बार में मंदिर में केवल एक ही श्रद्धालू उपस्थित रहे, जिससे शिवालयों में भीड़ एकत्रित न हो और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशानुसार हमारी एवं हमारे समाज की सुरक्षा सर्वोपरि है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रावण मास में श्रद्धालू अपने घरों में ही भगवान भोलेनाथ का पूजन करें, जिससे हम कोरोना जैसी महामारी के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। यदि हम शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेंगे तो हमारा समाज पूर्ण रुप से सुरक्षित रहेगा। मंदिरों में एक बार में एक ही श्रद्धालू शिवजी के दर्शन के लिए जाये, जिससे शिवालयों में भीड़ एकत्र न करें।

रिपोर्टर: प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments