Breaking News

ललितपुर:- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू राज्यमंत्री, सदर विधायक व डीएम ने दिखायी हरी झण्डी।

ललितपुर:- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू राज्यमंत्री, सदर विधायक व डीएम ने दिखायी हरी झण्डी।


ललितपुर:- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू राज्यमंत्री, सदर विधायक व डीएम ने दिखायी हरी झण्डी।


बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दिमागी बुखार एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान अभियान के तहत गांव, ब्लाक, जनपद एवं देश को रोगमुक्त कराने हेतु स्वच्छता सम्बंधी शपथ दिलायी गई।  आयोजन को लेकर बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में 01 से 31 जुलाई 2020 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है, जिसके सफल आयोजन हेतु सभी सम्बंधित विभागों के उत्तरदायित्व शासन द्वारा निर्धारित किये गए हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बंधित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु राज्य, जनपद, ब्लॉक तथा पंचायत/ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु नोडल विभाग का कार्य करेगा। साथ ही संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के मामलों की निगरानी कर रोगियों के उपचार की व्यवस्था करेगा। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही दिमागी बुखार, कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगों के सम्बंध में व्यापक जन-जागरुकता हेतु माह जुलाई में दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता  आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जागर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के सम्बंध में विभिन्न जानकारी देंगे।

रिपोर्टर:- प्रशान्त तिवारी खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट।

No comments