प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की नई व्यवस्था का लोकार्पण किया ये नए भारत के नए गवर्नेंस मॉडल का प्रयोग है।आज से शुरू हो रहीं नई व्यवस्थाएं,नई सुविधाएं
दिल्ली:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की नई व्यवस्था का लोकार्पण किया ये नए भारत के नए गवर्नेंस मॉडल का प्रयोग है।आज से शुरू हो रहीं नई व्यवस्थाएं,नई सुविधाएं, Minimum Government, Maximum Governance के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं।ये देशवासियों के जीवन से सरकार को, सरकार के दखल को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है नई व्यवस्था के तहत कर प्रणाली को सुगम, सरल और फेसलेस बनाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा एक अरब 30 करोड़ की आबादी वाले देश में केवल डेढ़ करोड़ आयकर दाता हैं जोकि काफी कम है।प्रधानमंत्री ने लोगों से आत्मावलोकन करने और आयकर चुकाने के लिए आगे आकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए कहा है।दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से पूरे देश में फेसलेस आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों को ये सुविधाएं दिलाने, असुरक्षित लोगों को सुरक्षित बनाने, निधि से वंचित लोगों को निधि उपलब्ध कराने तथा ईमानदार को सम्मान देने पर सरकार पूरा ध्यान देगी।प्रत्येक कानून और नीति को सत्ता केन्द्रित बनाने की बजाय जन केन्द्रित और जन-अनुकूल बनाने पर जोर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा Corporate tax के मामले में हम दुनिया में सबसे कम tax लेने वाले देशों में से एक हैं। कोशिश ये है कि हमारी टैक्स प्रणाली Seamless हो, Painless हो, Faceless हो। Seamless यानि टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन, हर टैक्सपेयर को उलझाने के बजाय समस्या को सुलझाने के लिए काम करे। देश का ईमानदार टैक्सपेयर राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। जब देश के ईमानदार टैक्सपेयर का जीवन आसान बनता है, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है, देश भी आगे बढ़ता है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ पोर्टल का शुभारंभ किया...
दिल्ली = राघव सिंह ठाकुर* * सह. संपादक * खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments