Breaking News

फरुखाबाद:- भैंस निकालने के लिए नाले में घुसने से हुई मौत फर्रुखाबाद--अमृतपुर सोतानाले में डूबे युवक अशोक कुमार कश्यप के शव को निकाले जाने पर आज कोहराम मच गया...

फरुखाबाद:- भैंस निकालने के लिए नाले में घुसने से हुई मौत
फर्रुखाबाद--अमृतपुर सोतानाले में डूबे युवक अशोक कुमार कश्यप के शव को निकाले जाने पर आज कोहराम मच गया...


अशोक थाना अमृतपुर के ग्राम फखरपुर जालिम निवासी रामकिशोर का 19 वर्षीय अविवाहित पुत्र था। अशोक बीते दिन कटरी में भैंसे चराने गया था उसी दौरान उसकी भैसे सोता नाले में घुस गई। अशोक ने कपड़े व मोबाइल नाले के किनारे रखे और भैसे निकालने के लिए नाले में घुस गया।
गहराई में जाने के कारण अशोक नाले में डूब गया था। भैसे घर पहुंचने के बावजूद जब अशोक घर नहीं पहुंचा तो घरवाले चिंतित हो गए। रात हो जाने के कारण अशोक को नहीं तलाशा गया आज सुबह परिजन जब सोतानाला के किनारे पहुंचे तो उन्हें वहां अशोक के कपड़े मोबाइल फोन पर डंडा रखा मिला। सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज दिलीप कंचन फोर्स को लेकर पहुंचे पुलिस ने पांचालघाट से गोताखोरों को बुलाया।
जिन्होंने प्रयास करके अशोक के शव को नाले से बाहर निकाला, अशोक के शव को देखकर परिवार वाले बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...

डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments