हरदोई:- कर्मचारियों द्वारा राजस्व को लगाया जा रहा है जमकर चूना...
हरदोई:- कर्मचारियों द्वारा राजस्व को लगाया जा रहा है जमकर चूना...
हरदोई/जहाँ एक ओर कोविड 19 जैसी भयंकर महामारी को लेकर सम्पूर्ण विश्व चिन्तित है , इसको लेकर शासन व प्रशासन द्वारा ठोस इन्तजाम किये जा रहे हैं,तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन के कुछ जिम्मेदार कर्मचारी चिन्ता का विषय बनते जा रहे हैं और राजस्व को जमकर पलीता हुए नागरिकों को पीडित करने का घिनौना कृत्य कर रहे हैं। बताते चलें कि शासन के निर्देशानुसार कोविड पॉजिटिव मरीज निकलते ही उसका एरिया एक सप्ताह के लिये सील कर दिया जाता है, ताकि कोई अन्य दूसरा इस घातक बीमारी से संक्रमित न हो सके, क्योंकि विशेषज्ञों के शोध के अनुसार कोविड संक्रमण जांच कराने से एक सप्ताह तक ही प्रभावी रहता है और नवें दिन संक्रमण काफी कमजोर हो जाता है। रिपोर्ट आने में कम से कम तीन दिन का समय लगता है। ऐसे में एक सप्ताह तक ही एरिया सील रखा जाता है। जिसका खर्च ग्राम पंचायत/ नगर पंचायत को वहन करना होता है।
लेकिन उस स्थान पर तैनात कर्मचारी अमीन/ लेखपाल न तो इसकी सूचना तहसील को देते हैं और न ही नगर पंचायत/ नपाप को । जबकि अमुक व्यक्ति की दूसरी बार कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है और बैरीकेटिंग रिपोर्ट आने के चौथे दिन बाद भी लगी रहती है तथा तहसील कर्मचारी दूसरी जगह अपनी ड्यूटी करने लगता है। ताजा मामला जिला मुख्यालय स्थित मोहल्ला खजांची टोला का है। वहाँ एक व्यक्ति ने 23 जुलाई 2020 को कोविड-19 का परीक्षण कराया और 26 जुलाई 2020 को उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। जिसके बाद से एरिया लाक कर दिया गया। 05 अगस्त 2020 को रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद भी एरिया सील है और तैनात अमीन ओमपाल अन्यत्र स्थानांतरित हो गये। ऐसे में अमीन ओमपाल द्वारा तहसील / नपाप को जानकारी दी गयी होती तो कुछ दिन पूर्व ही बैरीकेटिंग हट जाती। बैरीकेटिंग का न हटाया जाना राजस्व हानि के साथ साथ आमजनमानस को परेशान भी करना है। शासन की नीतियों पर 24 कैरेट सोने से खरे उतरने वाले अपनी तेजतर्रार छवि व कर्तव्यनिष्ठता से जनपद को पुलकित करने वाले जिलाधिकारी पुलकित खरे के कार्यकाल में ऐसे भ्रष्ट कार्यशैली वाले कर्मचारी का रहना आँखों से सुरमा चुराने जैसा है, लेकिन यह भ्रष्ट कर्मचारी शासन व प्रशासन की मंशा को तार तार करते हुए राजस्व को जमकर चूना लगा रहा तथा अभी तक लगी बैरीकेटिंग से आमजनमानस को परेशान कर रहा है। शासन व प्रशासन को इस ओर ठोस कदम उठाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति राजस्व की हानि न कर सके तथा आमजनमानस को परेशान न कर सके।
ब्यूरो- कुलदीप सिंह खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments