Breaking News

आजमगढ़:- कोरोना पॉजिटिव अभियुक्त जेल से फरार...

आजमगढ़:- कोरोना पॉजिटिव अभियुक्त जेल से फरार...
आजमगढ़- आजमगढ़ जिला कारागार के गेट से दाखिल होते समय कोरोना पॉजिटिव अभियुक्त फरार हो गया । पूरा मामला जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुनझा गांव निवासी युवक की ससुराल बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा का है। वह ससुराल में ही रहता है...
बुधवार की रात बरदह थाना के उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडेय हमराहियो के साथ बक्सपुर वीकापुर मार्ग पर बेसो नदी के पास संदिग्धावस्था में उसे पकड़ा था। तलाशी के बाद उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश की जहां से कोर्ट के निर्देश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने दिया गया...
पुलिस उसे जेल में दाखिल करने के लिए ले गई थी। जेल में दाखिल होते समय वह बदमाश जेल के गेट से फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा बंदी शुरू कर दी। पूरी रात पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। फरार अभियुक्त का कुछ पता नहीं चला। बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त के घर व ससुराल में दबिश दी जा रही है। अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिली है...

डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र का खास रिपोर्ट...

No comments