Breaking News

शाहजहांपुर:- अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर महान दल के नेता आैर कार्यकर्ता कर्ज को उतारेंगे...

शाहजहांपुर:- अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर महान दल के नेता आैर कार्यकर्ता कर्ज को उतारेंगे...


शाहजहांपुर: बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी आैर महान दल का लखनऊ में 25 अगस्त को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन के बाद सपा नेताअों ने महान दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर आैर हाथों में सपा आैर महान दल का झंडा देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महान दल के प्रदेश महासचिव सुनीत सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महान दल आैर इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या से गठबंधन कर महान दल के नेताओं आैर कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि सम्मान के बदले 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उ.प्र. का मुख्यमंत्री बनाकर महान दल के नेता आैर कार्यकर्ता इस कर्ज को उतारेंगे। महान दल के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या ने कहा कि आज प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे नेता की जरूरत है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि महान दल आैर सपा के गठबंधन से जनपद शाहजहांपुर की सभी छह सीटों पर विजय हासिल होगी आैर महान दल के सहयोग से उ.प्र. में सपा की 2022 में सरकार बनेगी आैर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेगे। राममूर्ती वर्मा के पुत्र राजेश वर्मा ने कहा कि उ.प्र. में पूरी तरह से अराजकता आैर भ्रष्टाचार का माहौल है। सरकार का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है आैर प्रदेश में बदलाव चाहती है। इस अवसर पर गुरदेव कुशवाह, गायत्री वर्मा, प्रदीप तिवारी, अजफर अली खां, महेंद्र मौर्या, श्याम जी शुक्ला, रघुनंदन मौर्या आदि ने विचार रखे। अंत में रणंजय सिंह यादव ने सभी नेताओं आैर कार्यकर्ताओं का आभार व कार्यक्रम का संचालन नवनीत यादव ने व्यक्त किया...

रिपोर्टर: शाहजहांपुर: से:- संजय सिंह खोज जारी है न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट...

No comments